Shahrukh Khan Blockbuster Film Devdas: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की और पहले दिन ही 75 करोड़ का कारोबार कर लिया।
किंग खान की फिल्म ने 9 दिनों में 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान की एक फिल्म ऐसी भी है, जिसका एक-दो बार नहीं बल्कि 9 बार रीमेक बना है और फिल्म ने हर बार बेहद शानदार कमाई की है। चलिए जान लेते हैं इस फिल्म के बारे में…
यह भी पढ़ें- Anurag Kashyap का कंट्रोवर्सी ‘Queen’ पर कमेंट, कहा- उनके साथ काम करना तो…
शाहरुख खान की इस फिल्म के 9 बार बने रीमेक
फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके रीमेक बने हैं। इसमें शाहरुख खान की फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नाम से करीब 9 बार बनाया गया है। हालांकि रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जाता है कि इस फिल्म से करीब 22 फिल्में बनाई गई है। दरअसल, हम बात करे रहे हैं फिल्म ‘देवदास’ की, जिसे 9 बार रीमेक बना और हर बार ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
पहली बार 1928 में बनी फिल्म
साल 1928 में यानी आज से करीब 95 साल पहले इस फिल्म को पहली बार बनाया गया था। फिल्म के पहले डायरेक्टर नरेश मित्रा थे। फानी बर्मा , तारकबाला, निहारबाला फिल्म में अहम रोल में नजर आए थे और ये एक साइलेंट फिल्म थी। साल 1935 में करीब 7 साल बाद पीसी बरुआ ने इस फिल्म को बनाया और इसमें आवाज दी। इस बार फिल्म को हिंदी और बंगाली में बनाया गया और ये पहली बोलती फिल्म बनी।
तीसरी बार 1953 में बनी फिल्म
साल 1953 में तीसरी बार मशहूर डायरेक्टर वेदान्तम राघावैया में इस फिल्म को बनाया। इस बार फिल्म को नाम मिला देवदासु, जिसमें नागेश्वर राव ने देवदास का रोल प्ले किया। इसके बाद साल 1955 में बॉलीवुड डायरेक्टर बिमल रॉय ने इस फिल्म को दिलीप कुमार, वैजयंती माला और सुचित्रा सेन के साथ बनाया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
संजय लीला भंसाली ने भी बनाई ये फिल्म
साल 1965 में निर्देशन ख्वाजा सरफराज ने उर्दू में इस फिल्म को बनाया। फिर साल 1979 में उत्तम कुमार ने इसे अपनी भाषा में बना दिया और फिर साल 2002 में शक्ति सामंत ने भी इसे बनाया। साथ ही संजय लीला भंसाली ने भी शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय , माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ के साथ इस फिल्म को बना दिया। फिल्म को दर्शको का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला।
आखिरी बार साल 2008 में बनी ये फिल्म
इसके बाद साल 2008 में आखिरी बार फिल्म ‘देवदास’ का रीमेक बना और इसे देव डी नाम दिया गया। इस फिल्म में अभय देओल, माही गिल कल्कि कोचलिन जैसे सितारों ने अहम रोल प्ले किया।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत, 2 नवंबर तक नहीं होगी कोई कार्रवाई
5 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
53 mins ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
2 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
4 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
5 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines