Shahrukh Khan Birthday Special: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए फैंस कितने उतावले हो जाते हैं, इसका सबूत जगजाहिर है। आज 2 नवंबर को सुपरस्टार अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर हर साल ‘मन्नत’ के बाहर उनके फैंस की दीवानगी दिखाई देती है। ऐसा हो भी क्यों न? चाहे फिल्में हों या तहजीब… शाहरुख खान हमेशा अपने फैंस का दिल जीत ही लेते हैं।
इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा वक्त दे चुके शाहरुख ने उस वक्त बॉलीवुड की लाज बचा ली जब हर तरफ बायकॉट बॉलीवुड का ट्रेंड छाया हुआ था। ‘पठान’ बनकर उन्होंने इस ग्रहण को हटाया और फिर से फैंस का दिल जीत ले गए। वैसे उन्हें दिवाली का किंग कहना भी गलत नहीं होगा। कैसे आइए जानते हैं…
शाहरुख ने इंडस्ट्री से हटाया ग्रहण
शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आईं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद सुपरस्टार ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। हर तरफ चर्चा होनी शुरू हो गई कि शाहरुख का करियर अब खत्म हो चुका है लेकिन 4 साल बाद जब उन्होंने कमबैक किया तो हर तरफ सिर्फ उनके नाम का शोर सुनाई दिया।
जाहिर है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड बहुत तेजी से शुरू हुआ। इस दौरान कई फिल्में फ्लॉप हुईं। हालांकि यह ग्रहण सिर्फ 2022 तक रहा क्योंकि साल 2023, जनवरी में ‘पठान’ ने जो एंट्री ली। शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दहाड़ मारी कि एक्टर अपने करियर के साथ-साथ बॉलीवुड को भी पटरी पर ले आए।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan जल्द क्या धमाका करने वाले हैं? डिटेल लीक, दो नवंबर को मन्नत बनेगा ‘जन्नत’
4 साल बाद शानदार रहा कमबैक
57 साल की उम्र में शाहरुख खान का एक्शन यहीं नहीं रुका। ‘पठान’ के बाद ‘जवान’ और फिर ‘डंकी’ से शाहरुख खान ने अपने फैंस का दिल ही जीत लिया। अब अगले साल 2025 में उनकी फिल्म ‘किंग’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
दिवाली पर दे चुके बैक टू बैक हिट
आपको बता दें कि शाहरुख खान को दिवाली का किंग कहना भी गलत नहीं होगा। साल 2007 में उनकी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ रिलीज हुई जो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने जो बेंचमार्क सेट किया उसे कोई तोड़ नहीं सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख को सबसे पहली बार 1993 में देखा गया था जब उनकी फिल्म ‘बाजीगर’ रिलीज हुई।
1995 में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ रिलीज हुई। 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ रिलीज हुई और साल 2004 में ‘वीर जारा’ रिलीज हुई। यह सभी शाहरुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, जिन्हें आज भी फैंस का वही प्यार मिलता है, जो रिलीज के वक्त मिला था।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines