Shahrukh Khan Hair Secret: शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेताज बादशाह हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा शानदार व्यवहार की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इस साल शाहरुख खान की दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। पठान और जवान दोनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इंडस्ट्री के बादशाह कल यानि 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इससे पहले ही शाहरुख खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके नाम को ट्रेंड करवाना शुरू कर दिया है। हालांकि आज इस खास मौके पर हम आपको शाहरुख खान के काले घने बालों का राज (Shahrukh Khan Hair Secret) बताने जा रहे हैं।
30 साल से इंडस्ट्री पर कर रहे राज
स्टारडम के दम पर फैंस के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनका स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। पिछले 30 साल से लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री को की सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख ने अपनी लाइफ में बहुत बुरा दौर भी देखा है, लेकिन इन सब चीजों से आगे बढ़ते हुए शाहरुख अपनी कामयाबी का सिक्का इंडस्ट्री में मजबूत किया है।
शाहरुख के बाल इतने मजबूत कैसे
शाहरुख खान से जुड़ी हर चीज फैंस जान लेना चाहते हैं। चाहे उनसे संबंधित निजी जानकारी हो या फिर शाहरुख का स्टाइल स्टेटमेंट। आज हम आपको शाहरुख खान के बालों से जुड़ा एक सीक्रेट बताते हैं, जो कि उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से पूछा गया कि वह अपने काले घने बालों के लिए क्या इस्तेमाल करते हैं। इतने लंबे टाइम के बाद भी उनके बाल इतने मजबूत और घने कैसे हैं।
क्या है बालों की खूबसूरती
इसके जवाब में शाहरुख ने कहा था कि मेरे बालों में स्ट्रेन्थ है, मैं अपने बालों में ऐसा कुछ भी इस्तेमाल नहीं करता जो कि आर्टिफिशियल हो। शाहरुख खान ने अपने घने बालों के पीछे का राज खोलते हुए बताया कि मैं अपने बालों में किसी भी तरह का शैंपू या फिर तेल या हार्ड जेल इस्तेमाल नहीं करता हूं। मैं बालों को धोने के लिए सिर्फ सादा पानी का इस्तेमाल करता हूं और मेरे बालों की खूबसूरती इसी का नतीजा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines