Shahrukh Khan Birthday: दर्शकों के दिलों में हमेशा जवान रहने वाले शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। किंग के 58वें जन्मदिन (Shahrukh Khan Birthday) के खास मौके पर फैंस बहुत खुश हैं और धूमधाम से इस खास मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर पिछले दो दिन से ही सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल चल रहा है। वहीं बीती रात तो शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर फैंस का तांता लग गया और लोगों ने जोर-शोर से जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर मन्नत के बाहर का वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इस दौरान फैंस पटाखे फोड़ते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Birthday: SRK की ये फिल्में उन्हें बनाती हैं बॉलीवुड का असली किंग, लिस्ट देख आपको भी होगा यकीन
शाहरुख ने कहा थैंक यू
फैंस के बीच शाहरुख के जन्मदिन की दीवानगी अलग से देखने को मिल रही है। शाहरुख ने भी ट्वीट करके फैंस को इसके लिए शुक्रिया कहा है। शाहरुख खान ने 2 नवंबर की देर रात 3 बजकर 18 मिनट पर सोशल मीडिया पर ट्विट किया और बर्थडे विश के लिए थैंक्यू कहा।
सपनों में जीता हूं
शाहरुख खान ने साथ ही लिखा- ‘विश्वास नहीं होता आप इतने सारे लोग आए और मुझे देर रात विश किया। मैं सिर्फ एक एक्टर हूं, मुझे इससे ज्यादा कुछ भी और खुशी नहीं मिलती कि मैं आपको थोड़ा बहुत एंटरटेन कर पाता हूं। मैं आपके प्यार के सपनों में जीता हूं। मुझे आपका एंटरटेनमेंट करने देने के लिए थैंक्यू, आप सभी को सुबह मिलता हूं…ऑनस्क्रीन भी, ऑफस्क्रीन भी।’
रिलीज हो सकता है टीजर
शाहरुख खान यह ट्वीट पढ़ने के बाद इस बात के आसार तेज हो गए हैं कि आज डंकी का टीजर रिलीज होने वाला है। हालांकि डंकी के मेकर्स या शाहरुख खान की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है, लेकिन डंकी के टीजर रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कयास लगाए जा रहे हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines