Shahrukh Khan In IIFA 2024: IIFA 2024 अवॉर्ड्स में इस वक्त बॉलीवुड से टॉलीवुड तक स्टार्स शिरकत कर रहे हैं। ये फंक्शन 27 सितंबर से शुरू हुआ था, जो रविवार रात तक चलने वाला है। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की और ग्रैंड परफॉर्मेंस दी। शाहरुख खान भी आईफा अवॉर्ड में पहुंचे, जहां उन्हें फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड लेने के बाद शाहरुख खान से करण जौहर ने कुछ सवाल पूछे।
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि फिल्मों से उनके रिटायरमेंट के बाद रोमांस का अगला किंग कौन होगा? इस पर शाहरुख खान ने जो जवाब दिया उससे उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया। वहां मौजूद सेलेब्स भी एक्टर के इस जवाब पर तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक सके।
करण जौहर ने खेला रैपिड फायर
बता दें कि IIFA 2024 में करण जौहर अपने शो ‘कॉफी विद करण’ में सेलेब्स के साथ हमेशा रैपिड फायर राउंड खेलते दिखे हैं। इस सेगमेंट में उनके पूछ सवालों का तुरंत जवाब देना होता है। आईफा अवॉर्ड्स में भी करण जौहर ने अपने इस हुनर को दिखाने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ा। उन्होंने ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेने आए शाहरुख खान से मंच पर रैपिड फायर राउंड खेला। साथ ही उनसे उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ सवाल पूछे।
कौन होगा रोमांस का बादशाह?
इस दौरान करण जौहर ने शाहरुख खान से सवाल किया, ‘आपके रिटायर होने के बाद रोमांस का अगला बादशाह कौन होगा?’ इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, ‘असल में रोमांस भी मेरे साथ रिटायर हो जाएगा।’ शाहरुख के इस जवाब ने उनके फैंस का दिल जीत लिया। वहीं अवॉर्ड्स फंक्शन में मौजूद सेलेब्स भी हंसते हुए तालियां बजाने लगे। करण यहीं नहीं रुके और उन्होंने अगला सवाल किंग खान से पूछा, ‘आप हमेशा मन्नत में रहते हो, बंगले में रहते हो। क्या आपने कभी अपार्टमेंट में रहने का सोचा है?’
यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD में प्रभास को ‘जोकर’ कहने पर अरशद वारसी ने बताया सच, कैरेक्टर को बोला था, पर्सन को नहीं…
डांस पर क्या बोले शाहरुख?
करण जौहर के इस सवाल का शाहरुख ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने न में सिर हिलाते हुए कहा, ‘हो ही नहीं सकता। क्योंकि मेरे ऊपर कोई हो ही नहीं सकता। मैं एक्टर्स की छत हूं’ ये सुनकर सभी चिल्लाने लगे और तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वहीं जब करण जौहर उनसे पूछते हैं कि आपको लगता है कि आप अच्छे डांसर हैं? इसका जवाब देते हुए शाहरुख कहते हैं, ‘मुझे डांस की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि पूरी फिल्म इंडस्ट्री मेरी उंगलियों पर नाचती है।’
करण जौहर की बंद हुई बोलती
करण जौहर के सवालों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता है। वो आगे सवाल करते हैं, ‘आपकी अगली फिल्म कौन सी होने वाली है?’ इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान कहते हैं, ‘मैं अगली फिल्म बायोपिक कर रहा हूं।’ इस पर करण पूछते हैं, ‘Wow किसकी?’ तब शाहरुख कहते हैं, ‘खुद की.. जिसका नाम है किंग।’ एक्टर का जवाब सुनकर करण तुरंत पूछते हैं कि फिर क्वीन कौन होगा? इसके जवाब में शाहरुख कहते हैं, ‘तुझे आना है तो आ जा..’ शाहरुख का ये जवाब करण जौहर की बोलती बंद कर देता है।
अगले साल फिल्म होगी रिलीज
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने पिछले साल 2023 में फिल्म ‘पठान’ से कमबैक किया था। इस फिल्म को YRF प्रोडक्शन के अंडर बनाया गया था। इसके बाद शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक साल में उनकी तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में आने के बाद इस साल 2024 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अब शाहरुख अगले साल 2025 में अपनी फिल्म ‘किंग’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक गुरु और शिष्य की कहानी को दिखाएगी। उनकी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines