Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अक्सर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी किंग खान को लेकर जो भी अपडेट्स सामने आते हैं, उनपर फैंस की नजर रहती है। इन दिनों इंटरनेट पर शाहरुख को लेकर चर्चा हो रही है कि किंग खान कुछ बड़ा धमाका करने वाले हैं, जिसको लेकर यूजर्स कंफ्यूज हैं कि किंग आखिर ऐसा क्या करने वाले हैं? तो अब इसका खुलासा भी हो गया है। आइए जानते हैं कि आखिर शाहरुख खान ऐसा क्या करने वाले हैं?
59वां बर्थडे मनाएंगे किंग खान
गौरतलब है कि शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाएंगे। किंग खान के बर्थडे पर हर साल उनके घर (मन्नत) के बाहर उनके फैंस की भारी भीड़ लगती है। शाहरुख खान भी अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा करने के लिए बाहर जरूर आते हैं। इस बार भी फैंस के मन में सवाल है कि किंग खान कैसे अपना बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे?
250 से ज्यादा लोग आ सकते हैं शाहरुख खान की पार्टी में
इंडिया टुडे डिजिटल की एक रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि इस बार शाहरुख खान अपनी फैमिली और इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। सूत्रों की मानें तो जानकारी है कि गौरी खान और शाहरुख की टीम ने उनके 59वीं बर्थडे पार्टी के लिए गेस्ट्स को इनविटेशन भेजा है। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में 250 से ज्यादा लोग शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि ये पार्टी किंग खान के घर ‘मन्नत’ में ही होगी।
ये लोग हो सकते हैं शामिल
शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में कथित तौर पर, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, एटली, जोया अख्तर, फराह खान, शनाया कपूर, महीप कपूर, शालिनी पासी, नीलम कोठारी, करण जौहर, अनन्या पांडे, आलिया और शाहीन भट्ट जैसे स्टार्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी किसी भी बात को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकते हैं शाहरुख खान
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा ये भी चर्चा हो रही है कि शाहरुख खान अपने जन्मदिन के खास मौके पर बेटी सुहाना खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का ऐलान कर सकते हैं। अगर किंग खान ऐसा करते हैं, तो फैंस के लिए ये किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा। हालांकि इसको लेकर भी अभी कुछ आधिराकरिक पुष्टि नहीं हुई है।
दुबई में हैं किंग खान
गौरतलब है कि किंग खान इन दिनों काम के सिलसिले में अपने बच्चों आर्यन और सुहाना खान के साथ दुबई में हैं। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि दिवाली और अपने बर्थडे के लिए शाहरुख जल्द ही मुंबई वापस आ सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि किंग खान फैंस को क्या सरप्राइज देते हैं।
यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: एडवांस बुकिंग में कौन आगे कौन पीछे?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines