Mira Rajput Oops Moment: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) इंडस्ट्री के आइडल कपल्स में से एक हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होने के बावजूद मीरा अपने लुक्स और स्टाइल से कई बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं। उनके फैशन सेंस की तारीफ हर कोई करता है लेकिन इस बीच शाहिद कपूर की पत्नी से एक बड़ी चूक हो गई। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मीरा राजपूत ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।
कैमरे में कैद हुआ ऊप्स मोमेंट
जाहिर है कि मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका पूरा इंस्टाग्राम उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है। हाल ही में उनकी एक गलती उन्हीं पर भारी पड़ गई है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि मीरा किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू जींस के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ है, जबकि बालों को खुला रखा है। इस लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं लेकिन मीरा अपनी जींस की जिप बंद करना भूल गई हैं।
यह भी पढ़ें: Deepika Singh पहुंची अस्पताल, ‘मंगल लक्ष्मी’ के शूट के दौरान हुआ हादसा, अब कैसी तबियत?
यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
मीरा राजपूत का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मैडम पैंट की जिप खुली हुई है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जिप खोलकर आ गईं इतनी मासूम हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे जिप पर ध्यान दे दो उसे बंद तो कर लो।’ वहीं कुछ यूजर्स उनके फैशन और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
साल 2015 में हुई थी शादी
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं जब किसी सेलिब्रिटी को ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा हो। कई बार एक्ट्रेसेस को अपने कपड़ों की गलती की वजह से कैमरे के सामने ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही शाहिद कपूर की पत्नी के साथ हुआ। बता दें कि शाहिद कपूर ने साल 2015 में शादी की थी। मीरा दिल्ली की रहने वाली हैं। फिलहाल कपल के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनका नाम उन्होंने मीशा और जैन रखा है। मीरा और शाहिद अपने परिवार के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
13 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
14 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
17 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
18 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
19 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
19 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
20 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
21 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
21 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines