Farzi 2 को लेकर हुआ खुलासा, कब तक आएगी Shahid Kapoor की वेब सीरीज?
शाहिद कपूर की सुपरहिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ के सीक्वल को लेकर जरूरी जानकारी सामने आई है। इसकी शूटिंग और रिलीज को लेकर अपडेट मिला है।
Edited By Ishika Jain

FARZI File Photo
Edited By Ishika Jain

FARZI File Photo
शाहिद कपूर की कॉमेडी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘फर्जी’ को देशभर में पसंद किया गया है। इस सीरीज के जरिए शाहिद ने ना सिर्फ ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था, बल्कि तहलका ही मचा दिया। उनके काम को बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी सराहा गया है। जब से फर्जी रिलीज हुई है फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। अब इस सीरीज के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। ‘फर्जी 2’ को लेकर खास डिटेल्स सामने आ गई हैं।
ये सीरीज कब फ्लोर पर आएगी और इसे कब तक रिलीज किया जाएगा? अब उसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, फर्जी के अगले इन्सटॉलमेंट पर इसी साल काम शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘फर्जी 2’ की शूटिंग दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि Raj और DK दिसंबर 2025 से इसे फ्लोर पर लाने की तैयारी में हैं। अभी फिलहाल ये दोनों ‘रक्त ब्रह्मांड’ सीरीज में बिजी हैं।
जब इसका काम पूरा हो जाएगा तो ये दोनों ‘फर्जी 2’ के प्री-प्रोडक्शन पर ध्यान देंगे और दिसंबर तक इसे फ्लोर पर ले जाएंगे। राज और डीके ने शाहिद कपूर के साथ ‘फर्जी’ के सीक्वल के लिए मीटिंग्स भी की हैं। इस बार विजय सेतुपति और के के मेनन के साथ शाहिद कपूर का फेस ऑफ देखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं ये सीरीज कब तक रिलीज की जाएगी? अब उसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘फर्जी 2’ अगले साल रिलीज होगी। इसका प्रीमियर साल 2026 के सेकंड हाफ में हो सकता है। अब ये सुनकर फैंस की भी एक्साइटमेंट बढ़ गई होगी। हर कोई बेसब्री से ‘फर्जी 2’ के आने का इंतजार कर रहा है। अब चलो ये तो पता चल गया कि इस सीरीज के लिए दर्शकों को कितना वेट करना होगा?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: