Deva: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहिद अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और ये सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इन दिनों शाहिद भी अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और अब शाहिद को आप न्यूज24 पर देख पाएंगे।
फिल्म ‘देवा’ रिलीज के लिए तैयार
दरअसल, शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ ने न्यूज24 से हाथ मिलाया है। कल यानी 29 जनवरी को फिल्म की रिलीज से पहले आप शाहिद को न्यूज24 के कार्यक्रम ‘मंथन 2025’ में देख सकते हैं। इसके लिए आप भी न्यूज24 के शो मंथन 2025 को देख सकते हैं। गौरतलब है कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म में किए गए बदलाव
कुछ ही दिन पहले मेकर्स ने फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज किया था। लोगों ने इस फिल्म के ट्रेलर को खूब प्यार दिया था और अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘देवा’ के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों को ‘कबीर सिंह’ और ‘कमीने’ की याद आ रही है। हालांकि, ‘देवा’ को भी इसकी रिलीज से पहले कुछ बदलाव का सामना करना पड़ा।
फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट
दरअसल, शाहिद की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति तो दे दी है, लेकिन खबर ये भी है कि फिल्म में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने तीन बड़े बदलाव किए हैं। जी हां, जानकारी की मानें तो शाहिद और पूजा हेगड़े के बीच इंटीमेट लिप-लॉक सीन है, जिसकी लंबाई कम की गई है। इस फिल्म में एक्शन का भी पूरा डोज मिलने वाला है। देखने वाली बात होगी कि शाहिद की ये फिल्म क्या कमाल करेगी?
टिकट खिड़की पर कई फिल्में
गौरतलब है कि इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही कई फिल्में मौजूद हैं, ऐसे में शाहिद की फिल्म के सामने कई फिल्में खड़ी होंगी, लेकिन फिल्म के बज को देखकर कहा जा सकता है कि ‘देवा’ अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही कमाल कर सकती है। हालांकि, इसका पता फिल्म के रिलीज होने के बाद ही लगेगा। देखने वाली बात होगी कि ‘देवा’ अपनी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई करती है?
यह भी पढ़ें- Valentine Week के पहले दिन ही मिलेगा रोमांटिक ड्रामा, 7 फरवरी को रि-रिलीज हो रही ये लव स्टोरी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines