News24 के साथ DEVA ने मिलाया हाथ, 31 जनवरी को मिलेगी थ्रिल और एंटरटेनमेंट की डोज

Deva: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर फिल्म ‘देवा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और ये सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इन दिनों शाहिद भी अफनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor

विज्ञापन

Deva: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहिद अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और ये सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इन दिनों शाहिद भी अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और अब शाहिद को आप न्यूज24 पर देख पाएंगे।

फिल्म ‘देवा’ रिलीज के लिए तैयार

दरअसल, शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ ने न्यूज24 से हाथ मिलाया है। कल यानी 29 जनवरी को फिल्म की रिलीज से पहले आप शाहिद को न्यूज24 के कार्यक्रम ‘मंथन 2025’ में देख सकते हैं। इसके लिए आप भी न्यूज24 के शो मंथन 2025 को देख सकते हैं। गौरतलब है कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

फिल्म में किए गए बदलाव

कुछ ही दिन पहले मेकर्स ने फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज किया था। लोगों ने इस फिल्म के ट्रेलर को खूब प्यार दिया था और अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘देवा’ के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों को ‘कबीर सिंह’ और ‘कमीने’ की याद आ रही है। हालांकि, ‘देवा’ को भी इसकी रिलीज से पहले कुछ बदलाव का सामना करना पड़ा।

फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

दरअसल, शाहिद की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति तो दे दी है, लेकिन खबर ये भी है कि फिल्‍म में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने तीन बड़े बदलाव किए हैं। जी हां, जानकारी की मानें तो शाहिद और पूजा हेगड़े के बीच इंटीमेट लिप-लॉक सीन है, जिसकी लंबाई कम की गई है। इस फिल्म में एक्शन का भी पूरा डोज मिलने वाला है। देखने वाली बात होगी कि शाहिद की ये फिल्म क्या कमाल करेगी?

टिकट खिड़की पर कई फिल्में

गौरतलब है कि इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही कई फिल्में मौजूद हैं, ऐसे में शाहिद की फिल्म के सामने कई फिल्में खड़ी होंगी, लेकिन फिल्म के बज को देखकर कहा जा सकता है कि ‘देवा’ अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही कमाल कर सकती है। हालांकि, इसका पता फिल्म के रिलीज होने के बाद ही लगेगा। देखने वाली बात होगी कि ‘देवा’ अपनी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई करती है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ