हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पत्नी Mira Rajput के जन्मदिन पर Shahid Kapoor ने दी ग्रैंड पार्टी, ये सेलेब्स हुए स्पॉट

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने हाल ही में अपनी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) का 28वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने वाइफी के लिए एक खास पार्टी थ्रो की जहां बी-टाउन के कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया। बुधवार, यानी 7 सितंबर को उन्होंने मीरा राजपूत के जन्मदिन पर एक ग्रैंड पार्टी (Mira Rajput Birthday party) की, इसमें शाहिद के पिता पंकज कपूर, नीलिमा अज़ीम, ईशान खट्टर और उनके परिवार के कुछ अन्य लोग शामिल हुए।

अभी पढ़ें – Brahmastra Twitter Review: ‘ब्रह्मास्त्र’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, फैंस दे रहे हैं क्या रेटिंग, जानें

इन सेलेब्स को पैप्स ने स्पॉट किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मीरा ने अपने जन्मदिन पर काले रंग का आउटफिट चुना। शाहिद ने भी ट्विनिंग करते हुए शिमरी ब्लैक शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पेयर किया। दोनों ने मिलकर पार्टी को होस्ट किया और गेस्ट का वेलकम करने के लिए दरवाजे पर खड़े रहे। इन वीडियोज (Celebs spotted in Mira Rajput’s Birthday party) को पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने साझा किया है।

विज्ञापन

पार्टी में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, कुणाल रावल, अर्पिता मेहता, कुणाल खेमू जैसे सेलेब्स को स्पॉट किया गया। उससे पहले शाहिद ने मीरा के लिए एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें दोनों मीरा के माता पिता के एनिवर्सी पार्टी में डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में वाइफ के लिए एक रोमांटिक पोस्ट भी लिखा, जिसमें पढ़ा जा सकता है, “जन्मदिन मुबारक हो माय लवर। हम जीवन के उतार-चढ़ाव में एक साथ नाचें। चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक के साथ हाथ में हाथ डाले।”

 

अभी पढ़ें – Akshay Kumar Birthday: मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत, ऐसे बने ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार

विज्ञापन

शाहिद इन दिनों एक के बाद एक पार्टी कर रहे हैं। उनके परिवार में सभी ने दो सप्ताह के भीतर अपना-अपना जन्मदिन मनाया। पिछले महीने बेटी मीशा का जन्मदिन और इस सप्ताह की शुरुआत में बेटे ज़ैन का जन्मदिन मनाने के बाद, शाहिद को अब पत्नी मीरा राजपूत के जन्मदिन के लिए पार्टी होस्ट करते हुए देखा गया।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola