हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ओटीटी पर मचेगी 'भसड़', शाहिद कपूर की 'देवा' कब और किस प्लेफॉर्म पर होगी रिलीज?

ओटीटी पर तूफान आने वाला है। जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अब ये फिल्म कब और कहां रिलीज हो रही है? जानते हैं।

विज्ञापन
Deva File Photo

शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर शाहिद के फैंस के बीच खूब एक्साइटमेंट दिखी। ‘देवा’ की तुलना शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ से भी की जा रही थी। दरअसल, दोनों ही फिल्मों में शाहिद का किरदार एग्रेसिव दिखा, तो लोगों को लगा जैसे एक बार फिर पर्दे पर कबीर सिंह लौट आया है। हालांकि, कहानी में जमीन-आसामन का अंतर था।

‘देवा’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान

अब थिएट्रिकल रिलीज के 2 महीने बाद ही इस फिल्म का ओटीटी प्रीमियर होने वाला है। शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट रिवील कर दी गई है। अब ‘देवा’ की ओटीटी रिलीज को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। यानी ओटीटी पर जल्द ही भसड़ भी मचेगी और ट्रिगर भी चलेगा क्योंकि देवा जो आएगा।

किस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी ‘देवा’?

चलिए अब ये जान लेते हैं कि ‘देवा’ की एंट्री किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने वाली है? बता दें, ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने खुद फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। नेटफ्लिक्स के पास ‘देवा’ के स्ट्रीमिंग ओटीटी राइट्स हैं। ऐसे में जल्द ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। अब इसे किस दिन स्ट्रीम किया जाएगा? वो भी रिवील हो गया है।

यह भी पढ़ें: इन 7 सेलेब्स के लिए खास होगी 2025 की ईद, किसी कपल तो किसी के बच्चे का होगा पहला जश्न

नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी ‘देवा’?

नेटफ्लिक्स ने फैंस को जानकारी देते हुए बताया है कि शाहिद कपूर की ‘देवा’ 28 मार्च को रिलीज होने वाली है। यानी अब इस फिल्म की ओटीटी पर एंट्री में कुछ ही घंटों का समय रह गया है। आपको बता दें, ये फिल्म थिएटर में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन ओटीटी पर उम्मीद जताई जा रही है कि इसे अच्छा रिस्पांस मिल सकता है। वैसे भी आजकल जो फिल्में सिनेमाघरों में नहीं चल रहीं वो भी ओटीटी पर चमकते हुए नजर आ रही हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें