Shahid Kapoor Angry At Paparazzi: बीते शुक्रवार को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन हुआ। इस खास अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने बच्चों के साथ शिरकत की। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटोज शामिल हुए। इस दौरान शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने भी शिरकत की। दोनों प्राउड माता-पिता की तरह अपने बच्चों मीशा और जैन के साथ इवेंट से बाहर आए। हालांकि, शाहिद कपूर नहीं चाहते थे कि कोई उनके बच्चों की फोटोज खींचे और इसी के चलते वह पैपराजी पर अपना आपा खो बैठे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
पैपराजी को क्या बोले शाहिद
एनुअल फंक्शन में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने बच्चों को चीयर करने पहुंचे थे। कपल बॉलीवुड के उन कपल्स में शामिल है, जो अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखता है। ऐसे में जब फंक्शन खत्म हुआ तो शाहिद और मीरा बच्चों के साथ बाहर स्कूल के बाहर स्पॉट हुए। पैपराजी ने कपूर फैमिली की फोटो ली, लेकिन शाहिद कपूर नहीं चाहते थे कि कोई उनके बच्चों की फोटोज ले। ऐसे में शाहिद कपूर पैपराजी पर आपा खो बैठे और भड़क गए। सामने आए इस वीडियो में शाहिद कपूर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘बच्चों के साथ मत किया करो। 150 फोटोज तो ले चुके हो।’
यह भी पढ़ें: Prabhas और SRK के फैंस के बीच छिड़ी जंग, Dunki Vs Salaar के महामुकाबले में किसी होगी हार और किसके सिर सजेगा ताज?
मुंह लटकाएं दिखीं मीरा
इसी बीच उनकी पत्नी मीरा पीछे की तरफ मुंह लटकाए पीछे खड़ी दिखीं। स्कूल में आयोजित एनुअल फंक्शन में कई स्टार किड्स मौजूद थे, जिनमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या से लेकर करण जौहर के जुड़वां बच्चे यश और रूही तक, शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे छोटे बेटे अबराम से लेकर करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर तक, सभी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिए।
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ अगले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बने हैं। खबर है कि यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है, हालांकि अभी तक इस फिल्म का टाइटल रिवील किया नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
6 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
8 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
11 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
12 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
13 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
13 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
13 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines