Shahid Kapoor Travel Plan Email Leak: बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। उनके ईमेल का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस ईमेल के लीक होने से उनकी पर्सनल इनफार्मेशन पूरी दुनिया के सामने आ गई है और अब उनकी प्राइवेसी खतरे में पड़ गई है। एक्टर की लाइफ की प्राइवेट इनफार्मेशन अब कैसे सोशल मीडिया पर सामने आई और वो कौन है जिसने ये हरकत की है ये सवाल इंटरनेट पर दागे जा रहे हैं।
शाहिद कपूर की पर्सनल ईमेल लीक!
ये कोई छोटी बात नहीं कि किसी सेलिब्रिटी का ईमेल अकाउंट का स्क्रीनशॉट लीक हुआ है। इसमें उनका ट्रैवल प्लान दिखाई दे रहा है। 23 अप्रैल से 16 मई तक वो कहां-कहां और किस वक्त ट्रैवल करने वाले हैं अब ये पूरी जानती है। सामने आई फोटो में दिखाई दे रहा है कि पहले एक्टर 23 अप्रैल को मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वो 25 को टोक्यो के लिए निकलने वाले हैं। फिर 27 को वो सिडनी जाएंगे और 30 को न्यूयॉर्क फिर वहां से पेरिस और पेरिस से इस्तांबुल, उसके बाद अबू धाबी घूमने के बाद वो फिर मुंबई की फ्लाइट पकड़ने वाले है।
ट्रैवल डिटेल्स की फोटो वायरल
इस फोटो में शाहिद कपूर की फ्लाइट डिटेल्स के साथ वो कहां और किन होटल्स में रुकने वाले हैं, उसके नाम भी रिवील हो गए हैं। ये देखकर फैंस तो क्या एक्टर को भी बड़ा झटका लगा होगा। हालांकि, ये फोटो किसने लीक की है अभी तक उस शख्स का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन ये तस्वीर देख फैंस भी दंग रह गए हैं। एक्टर के कुछ फैंस तो भड़के हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘कहने के लिए क्षमा करें, लेकिन उन लोगों पर शर्म आती है जो इसे प्रसारित कर रहे हैं।’ एक ने लिखा, ‘यह एक निजी चीज है, इसे निजी ही रहने दो ना क्यों प्रसारित कर रहे हो?’ एक बोला, ‘निजता का हनन.. बेहद घटिया व्यवहार है।’
यह भी पढ़ें: Urfi Javed की ‘ब्यूटी पर लगा दाग’, किसी को शक्ल दिखाने लायक नहीं बचीं एक्ट्रेस!
क्या पब्लिसिटी के लिए उठाया ये कदम?
इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस बात का आरोप शाहिद कपूर पर ही लगा दिया है। लोगों का तो ये भी कहना है कि फोटो खुद शाहिद ने अपनी PR टीम को कहकर लीक करवाई है ताकि उन्हें पब्लिसिटी मिल सके। हालांकि, अभी तक इस बारे में शाहिद कपूर का अब तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। ये फोटो असली है या नकली अभी इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines