Shahid Afridi On Sonali Bendre: पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के बीच 90 के दशक में खास रिश्ता होने की अफवाह थी। हालांकि न तो अफरीदी और न ही सोनाली ने उस वक्त इन अफवाहों पर किसी ने भी कुछ नहीं बोला था। हाल ही में कराची आर्ट्स काउंसिल में एक बातचीत के दौरान, अफरीदी से एक्ट्रेस संग रिश्ते की अफवाह के बारे में सवाल किया गया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो सच में सोनाली को पसंद करते थे। आइए देखते हैं कि क्रिकेटर ने क्या बोला है।
सोनाली बेंद्रे संग रिश्ते की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी
सोनाली को पसंद करने वाले सवाल सुनकर अफरीदी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने बोला, “आपने अभी मुझे नाना बना दिया और अब ये पुरानी बातें छेड़ दीं।” उन्होंने कहा कि ये बातें पुरानी हो चुकी हैं और अब सब बड़े हो गए हैं।” इस सवाल को क्रिकेटर ने इस मुद्दे पर ज्यादा जोर नहीं दिया और सिंपल सा जवाब देते हुए बातचीत को खत्म कर दिया।
क्या कर रहीं हैं सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे की बात करें तो साल 2002 में फिल्म मेकर गोल्डी बहल से शादी की थी। सोनाली और गोल्डी बहल एक साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। सोनाली कुछ वक्त पहले कैंसर की बीमारी से पीड़ित हुई थी। फिर उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति से इसको मता दी। एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन उनको अभी भी इवेंट और प्रोग्राम में देखा जाता है। 3 मई 2024 को एक्ट्रेस की जी5 पर सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज 2’ रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra अपने ही दावे से पलटे, थ्रोबैक वीडियो से मिला चौंकाने वाला सबूत
सन्यास के बाद वापिस काम पर लौटे शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी की बात करें तो वो फरवरी, 2017 में लिए गए संन्यास के बाद अब वो वापिस काम पर लौट आए हैं। सोनाली बेंद्रे और शाहिद अफरीदी के बीच की अफवाह तो जैसे इतिहास बन गई हैं। लेकिन दोनों ने अपनी लाइफ में काफी सक्सेस हासिल कर ली है। हाल ही में दोनों के बीच के रिश्ते से जुड़ी अफवाह भले ही सुर्खियां बन गईं लेकिन सच्चाई से उनका कोई लेना देना नहीं है।
यह भी पढ़ें: मॉल- मल्टीप्लेक्स में 100 रुपये में देखें राज कपूर की सुपरहिट फिल्में, जानें कैसे करें बुक
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
23 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines