‘इंडोनेशिया का शाहरुख खान’ है टीवी का ये हैंडसम हंक, 5 हसीनाओं संग जुड़ चुका नाम

फेमस एक्टर शहीर शेख का आज जन्मदिन है। इस स्पेशल डे पर हम आपको बताएंगे कि उन्हें ‘इंडोनेशिया का शाहरुख खान’ क्यों कहा जाता है? इसके साथ ही वह टीवी हसीनाओं के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं।

shaheer sheikh birthday actor called in Indonesia shahrukh khan affairs love life

Shaheer Sheikh File Photo

टीवी की दुनिया में ‘अर्जुन’ का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले चॉकलेटी बॉय शहीर शेख आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे तो शहीर ने टीवी शो ‘नव्या’ से फीमेल फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी लेकिन जब स्टार प्लस की ‘महाभारत’ में उन्होंने अर्जुन का किरदार निभाया तो फैंस उनकी एक्टिंग के कायल ही हो गए। बहुत कम लोगों को पता होगा कि शहीर शेख को ‘इंडोनेशिया का शाहरुख खान’ कहा जाता है। इसके पीछे की वजह क्या है आज हम आपको बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि उनका नाम टीवी की किन-किन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है?

कपिल शर्मा के शो पर हुआ था खुलासा

जाहिर है कि शहीर शेख टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी नाम कमा रहे हैं। उन्हें काजोल और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘दो पत्ती’ में देखा गया था जिसमें अत्याचारी पति का किरदार निभाकर उन्होंने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। फिल्म को प्रमोट करने के लिए जब शहीर कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे, तब खुलासा हुआ था कि शहीर शेख को ‘इंडोनेशिया का शाहरुख खान’ कहा जाता है।

दरअसल, कपिल शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया था कि शहीर शेख ने फिल्म ‘दो पत्ती’ से पहले एक इंटरनेशनल फिल्म में काम किया है। इसके बाद उन्होंने खुद एक्टर से पूछा था कि ‘ऐसा सुना गया है कि आपको इंडोनेशिया में लोग शाहरुख खान के नाम से जानते हैं?’ इस पर एक्टर ने कहा था कि ‘हां.. यह सच है। वहां मुझे कभी-कभी ऐसा कहा जाता है।’

शहीर शेख ने बताई थी वजह

शहीर शेख ने बताया था कि ‘इंडोनेशिया में शाहरुख खान बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। उनके बारे में लोग वहां जानते हैं। उनके लिए इंडिया का मतलब ही शाहरुख खान है। जब मेरा एक शो वहां रिलीज हुआ। इसके बाद मैंने एक-दो फिल्में की तो वहां मुझे शाहरुख खान के नाम से बुलाया जाने लगा।’

इन हसीनाओं संग जुड़ चुका नाम

बता दें कि शहीर शेख का नाम टीवी की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। अपने दूसरे शो ‘नव्या’ में जब वह सौम्या सेठ के साथ नजर आए तो दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। इसके अलावा वह अपनी अन्य को-एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस, पूजा शर्मा और श्रद्धा आर्या के साथ भी अफेयर की खबरों को लेकर फैंस का ध्यान खींच चुके हैं। वहीं इंडोनेशियन एक्ट्रेस एयो टिंग टिंग के साथ कथित तौर पर उनका रिलेशनशिप रहा है। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ