Sana Saeed Latest Photo: 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजलि अब बन गई है खूबसूरत ग्लैमरस हसीना, जिन्हें पहचानना है मुश्किल
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Sana Saeed Latest Photo: शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल की लव ट्रायंगल स्टोरी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ ने कई लोगों के दिलों में घर कर लिया था। यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी जिसे अपार सफलता मिली थी। फिल्म में काजोल का रोल हो या फिर रानी का इन दोनों किरदारों ने सभी को उनकी एक्टिंग का दीवाना बना दिया था। बात इस फिल्म में छोटी अंजली का रोल निभाने वाली क्यूट सी सना सईद (Sana Saeed) की करें तो कभी क्यूट सी दिखने वाली अंजलि अब एक खूबसूरत हसीना बन गई हैं जो लाखों दिलों की धड़कन हैं। छोटी सी सना अब 34 साल की हो गई हैं।
सना अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करती रहती हैं। आज हम आपको सना सईद की कुछ बेहद ही शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
‘कुछ कुछ होता है’ में अपने मासूम चेहरे से सबका दिल जीतने वाली सना अब बड़ी हो गई हैं और हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड साबा वैगनर से सगाई कर ली है। उनके ग्लैमरस लुक के सभी दीवाने हैं जो वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस सना के सभी लुक्स को बेहद पसंद करते हैं।
https://www.instagram.com/p/CrNMmzmOO7C/
सना ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर के लेदर ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। इस फोटो को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि ये वही सना है जो कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान की बेटी बनी थी।
फिल्म में सना का छोटी अंजली वाला किरदार सभी को बहुत पसंद आया था। अगर ये कहें कि सना का रोल इस फिल्म की सफलता का अहम हिस्सा है तो ये कहना गलत नहीं होगा। छोटी अंजली के रोल का असर इस कदर था कि छोटे बच्चे भी उनके लुक को रिक्रिएट करने लगे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: