Animal Villain Bobby Deol: बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी प्रमोशन में वो काफी बिजी चल रहे हैं। फिल्म में वो एक खूंखार विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसको देखने कि फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में एक्टर का लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया था। वहीं, अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं, अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में बात करें तो अब तक फिल्म के 5 लाख 40 हजार 78 टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 19.7 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म जबरदस्त ओपनिंग कर सकती है इसकी पूरी उम्मीद की जा रही है।
Bobby Deol की वो फिल्म जो हुई थी ब्लॉकबस्टर
क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी बॉबी देओल एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं, जिसका रिकॉर्ड शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी नहीं तोड़ पाए थे। जी हां… यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई ‘बरसात’ (Barsaat) थी, जिसमें बॉबी के साथ ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) नजर आई थी। इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। कमाल की बात ये है कि 10 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 68 लाख रुपए से ओपनिंग की थी।
जबकि उसी साल 1995 में शाहरुख खान और काजोल (Kajol) की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge) रिलीज हुई थी, जिसने महज 55 लाख रुपए से अपनी ओपनिंग की थी। हालांकि, शाहरुख की फिल्म ने वर्ल्डवाइड काफी अच्छी कमाई की थी इसलिए उसका नाम ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में गिना जाता है।
यह भी पढ़ें: ‘I Am Always Ready Sweetie…’, जंग के सवाल पर Indira Gandhi को Sam Bahadur ने दिया था यह जवाब
https://youtu.be/UTGoQNFGP68?si=z39Yh_a9e2sCG9ia
कितनी फिल्मों में नजर आ चुके हैं Bobby Deol
‘बरसात’ से डेब्यू के बाद बॉबी देओल अपने करियर में 47 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें ‘गुप्त’ ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘बिच्छू’, ‘अजनबी’, ‘अपने’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो ‘आश्रम’ जैसी हिट वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। अब एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, शक्ति कपूर, तृप्ति डिमरी और सिद्धांत कार्णिक जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines