Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान अपने दोनों बेटों के साथ काम कर चुके हैं। आर्यन खान (Aryan Khan) का बॉलीवुड डेब्यू तो चर्चा में बना हुआ है, लेकिन अब शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान (Abram khan) भी इंडस्ट्री में एंट्री मार चुके हैं। जल्द ही इन बाप-बेटों की फिल्म रिलीज होने वाली है। ‘मुफासा: द लायन किंग’ (Mufasa: The Lion King) में शाहरुख ने आर्यन और अबराम के साथ काम किया है और अब उन्होंने इस एक्सपीरियंस को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है।
‘मुफासा’ में किंग खान ने बेटों संग किया काम
आपको बता दें, इन दिनों पूरी खान फैमिली चर्चा में है क्योंकि शाहरुख, आर्यन और अबराम अपकमिंग फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ की आवाज बने हैं। इस एनिमेटेड फिल्म को 20 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में शाहरुख खान ने जहां मुफासा के रोल के लिए अपनी आवाज दी है, वहीं उनके बड़े बेटे आर्यन सिम्बा की आवाज बने हैं। इन दोनों के साथ अब अबराम भी फिल्म का हिस्सा हैं क्योंकि वो यंग मुफासा की आवाज हैं। ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह ने बताया कि बच्चों के साथ काम करना कैसा था?
आर्यन के साथ दोबारा काम करने में क्या था अंतर?
शाहरुख खान ने ‘द इनक्रेडिबल्स’ (The Incredibles) में भी आर्यन के साथ काम किया था। अब उससे तुलना करते हुए एक्टर का कहना है कि इस बार आर्यन खान के साथ काम करना उनके लिए ज्यादा आसान था। शाहरुख बोले कि उनके दोनों बेटे काम करते हुए सब्र रखते हैं। उन्हें इस बात पर यकीन नहीं था कि इस उम्र में उनके बेटों में इतना सब्र होगा और वो इस कदर पेशेंस दिखाएंगे, लेकिन दोनों ने ही इस प्रोजेक्ट के लिए काफी मेहनत की और ढेर सारी तैयारी भी की। शाहरुख ने खुलासा किया कि हिंदी लाइन्स सीखने में उन दोनों को समय लगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का बदलेगा समय, Salman Khan का और भी करना होगा इंतजार
सुहाना ने कैसे की छोटे भाई की मदद?
किंग खान ने कहा, ‘जब आर्यन ने ‘द इनक्रेडिबल्स’ के लिए डबिंग की थी लोग हिंदी में ज्यादा बात करते थे और इसलिए डबिंग करना आसान था। वहीं, अब करीब 10-15 साल बाद लोग अंग्रेजी में बात करना ज्यादा पसंद करते हैं, तो अबराम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।’ एक्टर ने बताया है कि अबराम ने अपनी बड़ी बहन सुहाना (Suhana Khan) के साथ 20-25 हिंदी लाइन्स सीखी थीं। ऐसे में पूरा खान परिवार इस फिल्म का हिस्सा बन गया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
16 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
19 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines