मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Birthday) मंगलवार (11 अक्टूबर) को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश और दुनियाभर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
वहीं बी-टाउन के सेलेब्स ने भी सदी के महानायक को अपने अपने तरीकों से बर्थडे विश किया। ऐसे में किंग खान ने भी बिग बी को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan wishes Amitabh Bachchan Birthday) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अमिताभ से क्या सीखा, साथ ही उनके स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की। किंग खान ने बिग बी के साथ एक पुरानी वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें दोनों कहते दिख रहे हैं, “एक दूसरे से करते हैं प्यार हम।”
शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा, “इस महान व्यक्ति, अभिनेता, सुपरस्टार, पिता और अलौकिक से सीखने वाली एक बात यह है कि कभी भी पीछे न हटें…बल्कि सीखें…लेवल अप करें और बार-बार लॉन्च करें…हमेशा के लिए। आप हमेशा स्वस्थ रहें और हमारे पोते-पोतियों का भी मनोरंजन करें। लव यू सर।” साथ ही अमिताभ बच्चन को टैग भी किया।
सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट फैंस का दिल जीत रहा है। साथ ही शाहरुख और अमिताभ को जोड़ी को लंबे समय से मिस कर रहे लोगों के लिए ये एक ट्रीट जैसा भी था। एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘एक फ्रेम में दो फेवरेट।’ जबकि दूसरे ने लिखा, “हम दोनों डॉन को फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं”।
शाहरुख और अमिताभ ने एक साथ कई फिल्में की हैं। इनमें मोहब्बतें (2000), कभी खुशी कभी गम (2001), वीर-ज़ारा (2004), पहेली (2005), और कभी अलविदा ना कहना (2006) शामिल हैं। हाल ही में शाहरुख ने अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित अमिताभ बच्चन की ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक कैमियो किया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines