---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Shah Rukh Khan इन 5 फिल्मों के लिए डिजर्व करते थे नेशनल अवॉर्ड, 33 साल बाद ‘जवान’ का सपना पूरा

Shah Rukh Khan Won National Award: शाहरुख खान ने अब एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उनके हाथ 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड लगा है। इन 5 फिल्मों के लिए भी किंग खान को वही सम्मान मिलना चाहिए था।

Shah Rukh Khan Won National Award: शाहरुख खान के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान हुआ है। विजेताओं की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा इस बार शाहरुख खान की हो रही है। दरअसल, नेशनल अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 33 साल लम्बे करियर में किंग खान को ये पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। उन्होंने ‘जवान’ के लिए इस बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि, 5 ऐसी फ़िल्में हैं, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड्स मिलने चाहिए थे।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान की DDLJ हर किसी ने देखी होगी। ये फिल्म उनके करियर की बेस्ट फिल्म मानी जाती है। आज तक लोग शाहरुख खान के उसी स्टाइल और स्टेप्स को कॉपी करते हैं। इस फिल्म ने लोगों को रोमांस की असली परिभाषा समझाई है। इस फिल्म ने ना जाने कितने रिकॉर्ड भी बनाए हैं। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के लिए तो शाहरुख को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना ही चाहिए था।

---विज्ञापन---

चक दे इंडिया

‘चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान की परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने इस फिल्म के जरिए देश को हॉकी और खासकर महिला हॉकी टीम की हालत के बारे में बताया। इससे इस खेल को भी बढ़ावा मिला। साथ ही कई संवेदनशील मुद्दे भी सामने आए। बावजूद इसके किंग खान को प्यार तो मिला, लेकिन नेशनल अवॉर्ड नहीं।

देवदास

किंग खान को ‘देवदास’ के रूप में कितना पसंद किया गया है, वो तो आप जानते ही होंगे। उन्होंने देव बाबू बनकर ना सिर्फ पारो और चंद्रमुखी बल्कि पूरे देश का दिल जीता था। ‘देवदास’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित और पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। उन्होंने इस फिल्म में अपना वो शेड दिखाया, जो लोगों ने खूब सराहा है।

---विज्ञापन---

वीर जारा

इस फिल्म में शाहरुख खान एक भारतीय पायलट की भूमिका में नजर आए थे। उन्हें एक पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो गया था और इसके बाद उन्होंने ना सिर्फ अपने देश की खूबसूरती उसे दिखाई, बल्कि उसके देश की भी इज्जत की। ‘वीर जारा’ के गाने आज भी देशभक्ति के लिए लोग सुनते हैं और हर इवेंट में चलते हैं।

यह भी पढ़ें: 71st National Film Awards: शाहरुख खान-विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, तो किसे मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड? देखें लिस्ट

---विज्ञापन---

स्वदेस

‘स्वदेस’ फिल्म में भी शाहरुख खान ने बेहतरीन काम किया था। एक्टर ने फिल्म में NASA में नौकरी छोड़कर, भारत में अपने गांव आकर अपने लोगों के लिए काम किया था। उन्होंने हर युवा को इस फिल्म के जरिए एक ऐसा मैसेज दिया, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।

First published on: Aug 01, 2025 07:39 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

मेरा नाम इशिका जैन है। मैं पिछले 6 साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और मैंने Punjab Kesari जैसे संस्थान के साथ काम किया है। अब मैं News24 के साथ एंटरटेनमेंट कैटेगरी में करीब 2 साल से काम कर रही हूं। मैंने अपनी ग्रेजुएशन Guru Gobind Singh Indraprastha University से पूरी की है। मास्टर्स की डिग्री Punjab Kesari के संस्थान JR मीडिया इंस्टिट्यूट से प्राप्त की है।

Read More

Ishika Jain

मेरा नाम इशिका जैन है। मैं पिछले 6 साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और मैंने Punjab Kesari जैसे संस्थान के साथ काम किया है। अब मैं News24 के साथ एंटरटेनमेंट कैटेगरी में करीब 2 साल से काम कर रही हूं। मैंने अपनी ग्रेजुएशन Guru Gobind Singh Indraprastha University से पूरी की है। मास्टर्स की डिग्री Punjab Kesari के संस्थान JR मीडिया इंस्टिट्यूट से प्राप्त की है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola