National Awards 2025: ये साल बॉलीवुड के किंग के लिए बेहद स्पेशल है। शाहरुख खान को अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ से वो कामयाबी हासिल हुई है, जिसके लिए वो पिछले 33 साल से तरस रहे थे। शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है और ये मौका सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि एक्टर से जुड़े हर शख्स और उनके सभी फैंस के लिए बेहद स्पेशल है। अब शाहरुख के सबसे बड़े फैन ने उन्हें लव लेटर लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
एटली कुमार ने शाहरुख खान के लिए लिखा लव लेटर
‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार ने अब सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने खुद को शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन बताते हुए उनके नाम लव लेटर लिखा है। एटली कुमार ने ‘जवान’ की शूटिंग के दौरान की 2 स्पेशल तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एटली कुमार और शाहरुख खान की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। अब इन फोटोज को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने किंग खान को बधाई दी है और अपनी खुशी भी जताई है।
लव लेटर में एटली कुमार ने क्या कहा?
एटली ने लिखा, ‘शाहरुख खान सर ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं। मैं बेहद खुश हूं कि आपको हमारी फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। आपकी जर्नी का हिस्सा बनना बेहद इमोशनल और इंस्पायरिंग लग रहा है। मुझ पर विश्वास करने और इस फिल्म को करने के लिए शुक्रिया सर। ये बस मेरा आपके लिए पहला लव लेटर है, आगे और भी बहुत सारे आएंगे सर।’ इसके बाद एटली ने शाहरुख की पत्नी गौरी खान, उनकी मैनेजर पूजा ददलानी, रेड चिलीज और फिल्म से जुड़े बाकी लोगों को भी थैंक्यू कहा। साथ ही अनिरुद्ध रविचंदर को ‘जवान’ के लिए गाने और म्यूजिक देने के लिए स्पेशल थैंक्स कहा और साथ ही ‘चलेया’ गाने के लिए बधाई दी।
यह भी पढ़ें: National Awards 2025: ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस नेशनल फिल्म अवॉर्ड के लिए तरसी, इस साल किसने मारी बाजी?
शिल्पा राव को नेशनल अवॉर्ड के लिए दी बधाई
आपको बता दें, शाहरुख खान के अलावा सिंगर शिल्पा राव को भी ‘जवान’ के गाने ‘चलेया’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। एटली कुमार शिल्पा राव के लिए भी खुश और इमोशनल नजर आए। एटली ने लिखा कि ये उनकी लाइफ का सबसे जरूरी मोमेंट है और शाहरुख खान का आस-पास होना ही उनके लिए एक बड़ी ब्लेसिंग है। एटली ने कहा है कि एक फैन बॉय होने के नाते, शाहरुख के साथ काम करना और फिल्म बनाना, उसे बड़ी ऑडियंस तक पहुंचाना भगवान का आर्शीवाद है। अब भगवान ने उन्हें उनकी लाइफ का सबसे बड़ा मोमेंट दिया है और वो इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते। एटली ने शाहरुख पर ढेर सारा प्यार लुटाया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 day ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines