गौरी खान की फीस उड़ा देगी होश, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर करण जौहर तक का आशियाना कर चुकीं डिजाइन; कितने में सजाती हैं घर?

Gauri Khan Fees: शाहरुख की पत्नी गौरी खान घर डेकोरेट करने के लिए बेहद मशहूर हैं। ऐसे में उनकी फीस भी काफी ज्यादा है। वो अलग-अलग काम के लिए अलग फीस चार्ज करती हैं।

Gauri Khan

गौरी खान घर सजाने के लिए लेती हैं कितनी फीस?(Photo Credit- Instagram)

Gauri Khan Fees: शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी उनसे कम मशहूर नहीं हैं। जिस तरह से किंग ऑफ रोमांस बॉलीवुड पर रूल करते हैं, उसी तरह से उनकी वाइफ इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। बड़े-बड़े सेलेब्स गौरी खान से अपना घर डिजाइन करवाते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नांडिस, करण जौहर, अनन्या पांडे और मनीष मल्होत्रा जैसे नामी लोगों के लिए गौरी खान काम कर चुकी हैं। उन्होंने किसी का घर खूबसूरत बनाया है, तो किसी का ऑफिस चमकाया है। आप भी अगर किंग खान की पत्नी गौरी खान से अपने सपनों का आशियाना डिजाइन करवाना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए अपनी जेब अच्छे से ढीली करनी पड़ेगी।

गौरी खान की फीस जमकर खुला रह जाएगा मुंह

गौरी खान का अपना खुद का घर अक्सर इसलिए सुर्खियां बटोर लेता है क्योंकि उसे खुद गौरी ने डिजाइन किया है। वो न सिर्फ एक कामयाब प्रोड्यूसर बल्कि एक शानदार इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उनका लग्जरी ब्रांड ‘गौरी खान डिसाइन्स’ काफी पॉपुलर है। साल 2013 में गौरी खान ने एक स्टोर के साथ इस करियर की शुरुआत की थी। उनका शौक देखते ही देखते कामयाब करियर में तब्दील हो गया। अब वो इस प्रोफेशन से मोटे पैसे छाप रही हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी फीस कितनी है?

करोड़ों लेकर घर डिजाइन करती हैं गौरी खान

कहा जाता है कि गौरी खान सिर्फ आइडिया देने और बातचीत करने के लिए ही 6 लाख की फीस चार्ज कर लेती हैं। यानी एक्ट्रेस से घर पर मशवरा लेना ही 6 लाख रुपये जितना महंगा पड़ सकता है। अगर वो किसी घर को सजाने के लिए तैयार हो जाएं, तो उसके लिए 30 लाख से 5 करोड़ तक की रकम वसूल कर लेती हैं। यानी सिर्फ डेकोरेशन की कीमत लाखों और करोड़ों में है। शाहरुख खान की पत्नी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स डिजाइन करने के लिए 30 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं।

विला डिजाइन करने की फीस सुन रह जाएंगे दंग

उनकी लग्जरी विला डिजाइन करने की फीस तो और भी ज्यादा है। इसके लिए वो 3 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के आस-पास की फीस चार्ज करती हैं। कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए उनके रेट 50 लाख से 20 करोड़ रुपये के बीच में हैं। इतना ही नहीं गौरी खान के कस्टम किए हुए फर्नीचर की कीमत भी लाखों में है। महज एक पीस को वो कथित तौर पर 5 लाख रुपये में बेचती हैं। आपको बता दें, उनकी फीस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ