Jawan Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म ‘जवान’ के हालात बॉक्स ऑफिस पर बुरे होते जा रहे हैं। हर दिन घटती कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे फैंस के सिर से ‘जवान’ का क्रेज खत्म होता जा रहा है। हालांकि, फिल्म ने अपनी रिलीज के 18 दिनों के अंदर ही दुनिया भर में 1000 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हाल होता नजर आ रहा है। 80 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली शाहरुख की ‘जवान’ की 19वें दिन की कमाई किसी को भी हैरान कर सकती है।
अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही कमाई के मामले में फिल्म की चला इतनी धीमी हो चल ही है मानो ये फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को ब्रेक करने में पीछे रह सकती है। फिल्म के बाकी दिनों के मुकाबले 19वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जो SRK के लिए चिंता की बात बन सकती है।
यह भी पढ़ें: वो बॉलीवुड का जिंदा बंदा… शाहरुख खान के नाम JAWAN के राइटर का इमोशनल लेटर, लिखी दिल छूने वाली बातें
19वें दिन Jawan ने महज इतनी सी कमाई
वहीं अगर साइथ डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 19) के 19वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बाकी दिनों के मुकाबले 19वें दिन महज 5.30 करोड़ का ही कलेक्शन किया। जबकि 18वें दिन फिल्म ने 14.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, 19वें दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म की टोटल कमाई 566.08 की रही। अगर फिल्म की कमाई में ऐसे ही गिरावट आती रहती तो ‘जवान’ मुश्किल ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।
क्या वर्ल्डवाइड Pathaan का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Jawan?
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने 18वें दिन तक 1004 करोड़ का कलेक्शन किया, लेकिन जिस तरह से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में बड़ी कमी आ रही है उसका सीधा असर वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर भी देखने को मिल सकता है, जिसके बाद एक ही सवाल उठता है कि क्या शाहरुख अपनी ही फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे, जो 1026 करोड़ है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines