Jawan Box Office Collection Day 20: पिछले दो हफ्ते से बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन रिलीज के तीसरे हफ्ते में बीच में फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आ रही है, जो चिंता का विषय बन सकती है। हालांकि, इन तीन हफ्तों के अंदर फिल्म ने 571.28 करोड़ का जबरदस्त आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। दुनिया भर में SRK की फिल्म का डंका बज रहा है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड बनाए। साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े, जिसमें से उनकी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का भी नाम शामिल है। इतना ही नहीं फिल्म ने KGF 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक किया। वर्ल्डवाइड भी फिल्म छाई हुई है।
यह भी पढ़ें: Jawan का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, तो The Great Indian Family ने किया निराश, नहीं थी ऐसी उम्मीद
20वें दिन भी Jawan नहीं कर पाई खास कमाई
वहीं अगर, साउथ डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 20) के 20वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म की कमाई में महज 10 लाख का फर्क देखने को मिल रहा है।
यानी जहां फिल्म ने 19वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने 20वें दिन 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 571.28 करोड़ रही। उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाएगी।
क्या Jawan वर्ल्डवाइड बना पाएगी नया रिकॉर्ड?
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने 75 से 80 करोड़ से अपने पहले दिन की शुरुआत कर इस साल की दूसरी हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बनी। देश भर में ही नहीं SRK की फिल्म को दुनियाभर में दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है।
ऐसे में फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में वर्ल्डवाइड 1004.92 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। हालांकि, शाहरुख की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1055 करोड़ का है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प है कि क्या इस रिकॉर्ड को तोड़ कर ‘जवान’ नया रिकॉर्ड बना पाएगी?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines