Shah Rukh Khan, Dunki New poster: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। हाल ही में किंग खान की इस फिल्म का पहला ड्राप (Drop 1) रिलीज हुआ है, जो फैंस को बेहद पसंद आया।
वहीं, फैंस बेसब्री से शाहरुख की इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। इस बीच अब किंग खान ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म के दो नए पोस्टर शेयर किए हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गए।
यह भी पढ़ें- DDLJ में नजर आने के बाद भी एक्ट्रेस को करना पड़ा नाकामी का सामना, ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी बर्बाद हुआ करियर
शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
शाहरुख खान ने अपने आने वाली फिल्म ‘डंकी’ से दो नए पोस्टर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन्हें शेयर करते हुए किंग खान ने बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा है। वहीं, अगर पोस्टर की बात करें तो पहले फोटो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान बेहद क्यूट स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके दोनों साइड और भ लोग है, जो इस पोस्टर में चार चांद लगा रहे है। वहीं, दूसरे पोस्टर में देखा जा सकता है कि किंग खान ब्लैक आउटफिट में हाथ में बैग लिए आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही उनके पीछे बाकि लोग भी नजर आ रहे है।
किंग खान ने लिखा शानदार कैप्शन
शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म के इन पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हम बिल्कुल उसी तरह दिख रहे हैं जैसे राजू र ने अपने ‘उल्लू के पठ्ठों’ को इमेजिन किया था… इनके बारे में बहुत कुछ शेयर करना अभी बाकी है… द #DunkiDrop1 इज आउट नॉउ #Dunki रिलीज वर्ल्डवाइड इन सिनेमाज दिस क्रिसमस 2023.
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
वहीं, अब फैंस भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब इसके लिए और इंतजार नहीं होता। दूसरे यूजर ने लिखा कि मैं बहुत बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा हूं। तीसरे यूजर ने लिखा कि डंकी के लिए अब और इंतजार नहीं। फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए लग रहा है कि लोगों को इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines