Celebs 26/11 Solemn Tribute: मुंबई 26/11 हमले को 15 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये हमला देश के लोगों के जहन में ताजा है जैसे कल की ही बात हो। इस हमले में 164 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कई पुलिसकर्मी, बचाव दल और होटल स्टाफ शहीद हो गए थे, जिसकी यादें आज भी उस हमले की याद बनाए रखती है। इसी मौके पर दिव्यज फाउंडेशन (Divyaj Foundation) और अमृता फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway Of India Mumbai) पर ‘वैश्विक शांति सम्मान’ (Global Peace Honor) का आयोजन की मेजबानी की जाएगी।
जहां 26/11 के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा कई बड़ी हस्तियां एकजुट होंगी। इस शांति सभा में ये सभी बड़ी हस्तियां 26/11 के शहीदों का सम्मान करते हुए उनको श्रद्धांजलि देंगे। इस सभा की मेजबानी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) करेंगी, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी मौजूद रहेंगे और एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।
शाम में आयोजित की जाएगी सभा
इस शांति सभा के आयोजन की जानकारी अमृता फडणवीस और दिव्यज फाउंडेशन ने अपने इंस्टाग्राम पर पेज पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘#26/11 एक ऐसा दिन है जो मुंबई वालों और पूरे भारत के दिलों में गहराई से अंकित है… दिव्यज फाउंडेशन 26/11 के शहीदों और मुंबई को वैश्विक शांति सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देता है…!’। शाहरुख खान के अलावा टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी इस सभा में अपनी परफॉर्मेंस करते हुए शहीदों को याद करेंगे।
यह भी पढ़ें: 26/11 की याद दिलाती हैं ये 5 फिल्में, जब 10 आतंकियों ने दहला दिया था पूरा देश
ये दिग्गज हस्तीयां भी होगीं मौजूद
शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ के अलावा नीता अंबानी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई बड़ी दिग्गज हस्तियां इस सभा में उपस्थित रहेंगे और इस दौरान सभी शहीदों को याद अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि देंगे।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
7 mins agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
1 hr agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
1 hr agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
14 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines