Bollywood Stars Own Production House: ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स अपने अभिनय और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, जो अपने लंबे करियर में कई हिट से लेकर सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुंध कमाई भी की है। इतना ही उनकी फिल्मों को कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी गया है, लेकिन उन स्टार्स के ज्यादातर फैंस इस बात से अंदाज हैं कि जो सुपरहिट फिल्में वो दे रहे हैं वो उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस से निकली हुई है।
आज हम आपको इंडस्ट्री से उन्हीं बड़े स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अपने प्रोडक्शन हाउस हैं और उन्होंने सुपरहिट फिल्में देकर करोड़ों में कमाई की है। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस खोल रखा है और उसी से वे स्टार्स एक्टिंग के अलावा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हैं।
यह भी पढ़ें: Sushant Singh से लेकर Sridevi तक, मौत के बाद इन सितारों की संपत्ति का क्या हुआ?
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का नाम आता है। एक्टर ने इस 2023 की शुरुआत फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से की थी, जिसके बाद उनकी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज हुई। उनकी दोनों फिल्मों ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। खास बात ये है एक्टर की ज्यादातर फिल्में उनके प्रोडक्शन हाउस से ही बनती है, जिसका नाम रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस (Red Chillies Entertainment Production House) है।
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)
फरहान अख्तर भी एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ अच्छे सिंगर और निर्देशक भी हैं। वो एक शानदार प्रोड्यूसर भी हैं, जिन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं और बनाई हैं। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस (Excel Entertainment Production House) है। अपने प्रोडक्शन हाउस के तले वो अब तक ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’, ‘डॉन’, ‘गली बॉय’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
अपने बेबाक बयानों को लेकर पहचाने जाने वाली और अपनी फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी कंगना रनौत अभिनय के साथ-साथ खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस (Manikarnika Films Production House) है, जिसकी शुरुआत एक्ट्रेस ने नए कलाकारों को अवसर देने के लिए शुरू किया था। अपने प्रोडक्शन हाउस से कंगना ने ‘टिकू वेड्स शेरू’ और ‘इमरजेंसी’ बनाई है।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली अनुष्का शर्मा का नाम भी लिस्ट में है। एक्ट्रेस अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस (Clean Slate Films Production House) चलाती हैं, जिसके तले उन्होंने ‘NH10’, ‘परी’ और ‘फिल्लौरी’ जैसी फिल्में और ‘पाताल लोक’ और ‘बुलबुल’ जैसी वेब सीरीज बनाई हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा का भी अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस (Purple Pebble Pictures Production House) है। इस प्रोडक्शन हाउस के तले अब तकहिंदी, बंगाली, भोजपुरी, मराठी और पंजाबी भाषा की कई फिल्में बन चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
52 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines