हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खुद की फिल्में नहीं देखते Shah Rukh Khan, अपने आपको 'बादशाह' भी नहीं मानते 'किंग खान'

Shah Rukh Khan Throwback Video: शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपनी फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में किंग खान कह रहे हैं कि अभी वो उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि शाहरुख किस मुकाम पर जाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Throwback Video: शाहरुख खान हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। हालांकि बीते दिन से एक्टर की तबीयत कुछ ठीक नहीं है, ऐसे में फैंस को उनकी चिंता भी है और लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर किंग खान का पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख कह रहे हैं कि वो अभी उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्मों को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किंग खान ने ऐसा क्या कहा है?

शाहरुख खान का पुराना वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो The Anupam Kher Show का है। जी हां, इस वीडियो में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर शाहरुख से सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम, किंग खान से पूछ रहे हैं कि आपको किस मुकाम पर लगा कि मैं अब शाहरुख खान द ग्रेटेस्ट हिंदुस्तानी फिल्मों का बादशाह बन चुका हूं। कौन-सी फिल्म ऐसी थी? आपने वो जो चिल्लाकर रोते हुए बात कही थी कि मैं एक दिन इस मुंबई नगरी को जीतूंगा या इस पर राज करूंगा, किस मुकाम पर आपको लगा कि मैं उस मुकाम पर पहुंच गया?

अगर आदमी मुकाम पर पहुंच जाए…

इस सवाल के जवाब पर शाहरुख खान कहते हैं कि छोटा मुंह बड़ी बात, आपके सामने बोल रहा हूं, आप बहुत बड़े कलाकार हैं, हम आपसे सीखते हैं और आपसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर आदमी मुकाम पर पहुंच जाए, तो वो खत्म हो जाता है, तो मैं आज तक मुकाम पर नहीं पहुंचा। शाहरुख खान का ये जवाब हर किसी का दिल जीत लेता है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अब शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है।

विज्ञापन

मैंने अपनी फिल्में नहीं देखी

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक और वीडियो में शाहरुख खान से सवाल किया गया कि आपकी कोई ऐसी फिल्म है, जो रिलीज हो गई है, लेकिन आपने नहीं देखी है। इस पर किंग खान कहते हैं कि हां, ऐसी बहुत-सी फिल्में हैं। किंग खान ने कहा कि मैंने दीवाना नहीं देखी, स्वदेश नहीं देखी, मैंने परदेस नहीं देखी, मैंने बहुत सारी फिल्में नहीं देखी हैं।

जल्दी डिस्चार्ज होंगे शाहरुख

बता दें कि इस टाइम शाहरुख खान को हेल्थ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, किंग खान अभी ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है। साथ ही जानकारी है कि किंग खान जल्दी ही अस्पताल से घर जा सकते हैं। हाालंकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बताते चलें कि अहमदाबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि किंग जल्दी ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे। वहीं, अब ये खबर सुनकर फैंस के चेहरे भी खिल उठे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- खराब तबीयत, उतरा चेहरा… फिर भी नहीं तोड़ा फैन का दिल, Shahrukh Khan की जिंदादिली का वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola