हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shah Rukh Khan पहुंचे 'सितारे जमीन पर' के सेट पर, कलाकारों को दिया सरप्राइज

‘सितारे जमीन पर’ के सेट पर शाहरुख खान अचानक से पहुंचे और सबको चौंका दिया। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को गले लगाया, अपने फेमस डायलॉग बोले और अपना सिग्नेचर पोज भी दिया।

विज्ञापन
Photo Credit- News 24

आमिर खान की आने वाली स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान बिना बताए इस फिल्म के सेट पर आते हैं और वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लेते हैं। शाहरुख खान की अचानक की गई विजिट ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।

शाहरुख खान अचानक पहुंचे ‘सितारे जमीन पर’ के सेट पर

आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख कलाकारों से बातचीत करते दिख रहे हैं। उन्होंने हंसते हुए बताया कि आमिर ने मुझे कई बार कहा कि बच्चों से मिलो, वो बहुत अच्छा कर रहे हैं। पहले मुझे टाइम नहीं मिला, लेकिन हर बार वो कहते, ‘यार एक बार आ जा।’ फिर शाहरुख ने बाजीगर, चक दे इंडिया, डॉन, डर जैसी अपनी फिल्मों के मशहूर सीन याद किए, डायलॉग बोले, कलाकारों के साथ खूब मस्ती की और अपना वही ओपन-आर्म पोज भी दिया, जिसे देखकर हर कोई खुश हो गया। नए कलाकारों ने उन्हें गले लगा लिया। आखिर में शाहरुख ने सबको हंसते हुए अलविदा कहा।

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बारे में

‘सितारे जमीन पर’ फिल्म आमिर खान की हिट फिल्म तारे जमीन पर की तरह ही एक इमोशनल कहानी है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी और फिल्म में 10 नए चेहरे बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। यह फिल्म स्पेनिश फिल्म चैम्पियंस की हिंदी रीमेक है और इसमें आमिर ने एक बार फिर सामाजिक मुद्दे को हल्के-फुल्के और मनोरंजक तरीके से पेश किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘भारत की कहानियों से…’, हॉलीवुड के सुपरहीरो के बारे में अक्षय कुमार ने क्या कहा?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola