Shah Rukh Khan Dunki Dunki Drop 5: इसी साल रिलीज हुई ‘पठान’ (Pathaan) और ‘जवान’ (Jawan) के ब्लॉकबस्टर होने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल की तीसरी रिलीज ‘डंकी’ (Dunki) लेकर आ रहे हैं, जो इसी महीने 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस भी बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी अवैध रूप से भारत से लंदन जाने वाले चार दोस्तों की कहानी है, जिसको कॉमेडी अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
इसी बीच शाहरुख खान ने अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के नाम का असली मतलब बताया, जिसको लेकर फैंस काफी लंबे समय से एक्टर से सवाल कर रहे थे। ‘डंकी’ का हिंदी मतलब वैसे तो गधा होता है, लेकिन SRK की फिल्म का असली मतलब कुछ और है। दरअसल, इस शब्द का असल मतलब अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करते समय अवैध इमीग्रांट्स (अप्रवासियों) द्वारा अपनाए गए रास्ते के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
क्या है Shah Rukh Khan की Dunki?
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के एक गाने ‘ओ माही’ का प्रमोशनल वीडियो ‘डंकी’ ड्रॉप 5 (Dunki Drop 5) का टीजर जारी किया। साथ ही एक्टर ने इसके साथ एक पोस्ट लिखा और फिल्म (Shah Rukh Khan Dunki Meaning) के नाम का असली मतलब समाते हुए कहा, “क्योंकि हर कोई पूछता है ‘डंकी’ का क्या मतलब है? ‘डंकी’ का मतलब है अपनों से अलग होना और जब आप उनके साथ होते हैं, तो ऐसा लगता है कि यह पल अंत तक बना रहे। ओ माही ओ माही… पहले प्यार को महसूस करो आज सूरज हॉरिजोन पर डूब गया!”।
यह भी पढ़ें: स्टार बॉबी देओल से अचानक “Lord Bobby” बन गए एक्टर, सोशल मीडिया पर उमड़ा मीम्स का भंडार
क्यों रखा गया फिल्म का यह नाम?
राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), विक्रम कोचर (Vikram Kochhar), अनिल ग्रोवर (Anil Grover) और बोमन ईरानी (Boman Irani) जैसे धुरंधर कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों की है, जो विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन उनको वहां पहुंचे के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके बाद वो अवैध रास्ता चुनते हैं। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। इसलिए इस फिल्म का नाम ‘डंकी’ रखा गया है, जो इन लोगों की कहानी को बयां करेगी।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines