Shahrukh Khan on Saare Jahaan Se Achcha: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी फिल्मों और करियर को लेकर बात की है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘जीरो’ को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। शाहरुख खान ने बताया है कि कैसे उन्होंने आखिरी मूमेंट पर एक बड़े प्रोजेक्ट से बैक आउट कर लिया था। शाहरुख ने ऐसा क्यों और किस फिल्म की वजह से किया था चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
शाहरुख खान ने ‘जीरो’ के फ्लॉप होने पर की बात
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के अपने अनुभव साझा किए हैं। शाहरुख ने बताया है कि ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने एक बड़े प्रोजेक्ट से आखिरी मिनट पर बाहर होने का फैसला आखिर क्यों लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख को ‘जीरो’ की रिलीज के तुरंत बाद राकेश शर्मा की बायोपिक ‘सारे जहां से अच्छा’ में मुख्य भूमिका निभानी थी। वही राकेश शर्मा जो भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री थे। राकेश की रियल लाइफ पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन महेश मैथाई कर रहे थे और सिद्धार्थ रॉय कपूर की कंपनी रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा था। लेकिन आखिर समय पर शाहरुख खान ने इस फिल्म से अपनी कन्नी काट ली। शाहरुख की अचानक फिल्म छोड़ने की वजह को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब खुद शाहरुख ने इस पर खुलासा किया है।
शाहरुख खान ने क्यों छोड़ी फिल्म
शाहरुख ने बताया कि जनवरी 2019 में ‘जीरो’ की रिलीज के महज एक महीने बाद उन्हें ‘सारे जहां से अच्छा’ की शूटिंग शुरू करनी थी। लेकिन उन्होंने अचानक प्रोड्यूसर को कॉल करके एक साल तक काम नहीं करने की इच्छा जताई। शाहरुख ने बताया कि जब प्रोड्यूसर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया कि वो इस समय काम नहीं करना चाहते। शाहरुख ने अपने फैसले का कारण बताते हुए कहा कि वो एक साल तक काम नहीं करने का इरादा नहीं रखते थे बल्कि उन्होंने एक तरह से अपनी भावनाओं की बात की थी। उन्होंने कहा, “मेरे लिए एक्टिंग पूरी तरह से ऑर्गेनिक होती है और अगर मुझे ऐसा महसूस नहीं होता तो मैं काम नहीं कर सकता।”
शाहरुख ने बताया इसे ‘अनप्रोफेशनल’
इसके अलावा शाहरुख ने स्वीकार किया कि उनका ये फैसला ‘अनप्रोफेशनल’ था। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि जिस दिन मुझे शूट पर जाने का मन नहीं होता, मैं काम नहीं करूंगा। इससे फिल्म की सफलता-असफलता से लेना-देना नहीं था बल्कि मेरी खुद की मानसिक स्थिति का मामला था।” शाहरुख का कहना था कि उन्होंने बस सुबह उठकर महसूस किया कि उन्हें शूटिंग के लिए नहीं जाना चाहिए और इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
हालांकि शाहरुख के इस कदम की आलोचना भी की गई लेकिन उन्होंने अपनी भावनाओं और निर्णय को साफ तौर से साझा किया। इसके बाद शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी की और अपने दर्शकों को नए प्रोजेक्ट से चौंकाया।
यह भी पढ़ें: प्रियंका-निक का लिपलॉक देख फैंस को आई शर्म, खुलेआम चुम्मा लेते हुए ट्रोल हुईं देसी गर्ल
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
13 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
15 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
16 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
16 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
19 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
19 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines