Shah Rukh Khan First National Film Award: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को आज 23 सितंबर को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. शाहरुख खान का 30 साल से ज्यादा का करियर है. अपने करियर में शाहरुख खान ने कई सम्मान हासिल किए हैं. अब जब शाहरुख को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है, तो फैंस से लेकर फैमिली तक ने किंग खान को बधाई दी है. इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान की वाइफ ने तो अपने पति की सक्सेस पर उन्हें खास तोहफा भी दिया है.
गौरी खान ने दिया स्पेशल गिफ्ट
शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में गौरी खान ने अपने पति को नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो इसके लिए एक स्पेशल जगह भी बनाएंगी. गौरी खान के अलावा आर्यन खान और सुहाना खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पापा को इतनी बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी है.
यह भी पढ़ें- 12 फिल्मफेयर, 4 आईफा, राष्ट्रीय पुरस्कार से पहले Shah Rukh Khan को मिल चुके ये अवार्ड्स
सुहाना खान ने पापा को दी बधाई
सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में सुहाना ने शाहरुख खान की फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि आप हमेशा कहते हैं कि आप कभी सिल्वर नहीं जीतते, केवल गोल्ड हारते हैं, लेकिन ये सिल्वर ही गोल्ड है. आपको नेशनल अवॉर्ड मिलता देख हमारा दिल बहुत खुश है. बधाई हो पापा, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.
आर्यन खान ने भी शेयर किया पोस्ट
इसके अलावा आर्यन खान ने भी अपने पापा की फोटो शेयर करते हुए, यही कैप्शन लिखा है. किंग खान का परिवार उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलने से बेहद खुश है. गौरतलब है कि शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. शाहरुख खान के अलावा अभिनेता विक्रांत मैसी को भी उनकी फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है. दोनों सितारों ने इस अवॉर्ड को शेयर किया है. विक्रांत की फिल्म ’12वीं फेल’ को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था.
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan को मिली नेशनल अवॉर्ड की आधी प्राइज मनी, Vikrant Massy बनें वजह
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
7 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines