Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब लग रहा है फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। शाहरुख खान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उनकी अपकमिंग फिल्म के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
कब शुरू होगी शूटिंग?
शाहरुख खान इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में व्यस्त थे। इस बार आपीएल का खिताब भी शाहरुख खान की टीम KKR ने अपने नाम कर लिया है। पहले खबरें सामने आई थी कि शाहरुख अप्रैल में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि IPL के कारण उन्होंने फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन कर दी थी और अब वो इसी साल जुलाई-अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगे। खबरों की मानें तो शाहरुख की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘किंग’ होगा।
नए वीडियो में हुआ खुलासा
आईपीएल से फ्री होने के बाद शाहरुख खान ने मशहूर सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवान को बधाई दी है। संतोष सिवान को पिछले हफ्ते 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड मिला था। वहीं संतोष सिवान और शाहरुख खान ने 2001 में फिल्म ‘अशोक’ में साथ काम किया था। ऐसे में शाहरुख ने सिवान को बधाई देने के लिए एक वीडियो जारी किया है।
शाहरुख की नई फिल्म
इस वीडियो में किंग खान के सामने रखी टेबल पर एक स्क्रिप्ट नजर आ रही है। जिसका टाइटल ‘किंग’ है। शाहरुख खान का ये वीडियो देखने के बाद फैंस ने उनकी अगली फिल्म के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। फैंस का कहना है कि शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग’ ही है। अभी वो फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और जुलाई-अगस्त में शूटिंग शुरू कर देंगे।
फैंस ने दिए रिएक्शन
शाहरुख खान की अगली फिल्म का नाम जानने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। किंग खान की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, निर्देशक कौन है भाई और कहानी क्या है? दूसरे यूजर लिखा हम किंग के लिए तैयार हैं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया, इंतजार नहीं हो रहा है। अगले यूजर ने लिखा, किंग की स्क्रिप्ट रेडी है। हालांकि शाहरुख खान ने अभी तक फैंस के सवालों पर सस्पेंस बना रखा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख अपनी नई फिल्म से पर्दा कब उठाते हैं?
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
33 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines