Jawan Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुई एक हफ्ता होने वाला है और कमाल की बात ये है कि फिल्म अपनी रिलीज के हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही सबसे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। उसके बाद फिल्म ने दो दिनों के अंदर 200 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद फिल्म ने चार दिनों के अंदर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बात यही खत्म नहीं हो जाती।
SRK की ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 6) ने रिलीज के दो दिनों के अंदर इसी साल जनवरी में रिलीज हुई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) और पिछले महीने रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं अब फिल्म ने 6 दिनों में 600 करोड़ का शानदार आकंड़ा पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan का मुफ्त में उठाना चाहते हैं लुफ्त, दीजिए इस सवाल का सही जवाब और ले जाइए फ्री टिकट
6 दिन में पार किया 600 करोड़ का शानदार आंकड़ा
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) ने अपनी रिलीज के चार दिनों के अंदर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 520 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, जिसके बाद अब फिल्म अपना जलवा बरकरार रखते हुए छठे दिन 26.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 345.58 करोड़ का रहा। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ का रहा। ऐसे में भले ही पहले दिनों के हिसाब से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन फिल्म ने एक शानदार आंकड़ा अपने नाम कर लिया है।
5वें दिन से Jawan की कमाई में आ रही गिरावट
7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ निर्देशन एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी फिल्म शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और वियज सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म ‘जवान’ ने अपने पहले दिन की शुरुआत 75 करोड़ की कमाई से की थी, जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़ की कमाई की, लेकिन पाचवें दिन से फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। 5वें दिन फिल्म ने महज 32.92 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन फिल्म एक दम से महज 26.50 करोड़ पर आ गई।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
48 mins ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
1 hr ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
23 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines