Jawan Box Office Collection Day 7: ‘पठान’ (Pathaan) के 7 महीने बाद 7 सितंबर को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार अपनी एक दमदार फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के साथ अपने फैंस सामने हाजिर हुए। फिल्म में शाहरुख के कई अवतार देखने को मिल रहे हैं, जिनको फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड्स कायम करने शुरु कर दिए। बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की इस फिल्म ‘जवान’ ने सबसे पहले दिन 80 करोड़ की कमाई कर सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का खिताब अपने नाम किया।
इसके बाद 4 दिनों तक लगातार कमाई के रिकॉर्ड कायम कर रही थी कि अचानक पांचवे दिन से फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट सी देखने को मिल रही है। हालांकि, कम होती कमाई के बीच भी फिल्म एक दो दिनों के अंदर 400 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार करने में पीछे नहीं है। जहां फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 32.92 करोड़ की कमाई की।
यह भी पढ़ें: घर बैठे पाना चाहते हैं Jawan की फ्री टिकट, देना होगा Shah Rukh Khan से जुड़े इस सवाल का सही जवाब
छठे दिन से Jawan की कमाई आई गिरावट
वहीं छठे दिन फिल्म की कमाई में और गिरावट देखने को मिली। 6ठे दिन फिल्म ने महज 26 करोड़ की कमाई की। वहीं 7वें दिन ये आंकड़ा और नीचे जाता नजर आ रहा है। सातवें दिन फिल्म ने महज 23.3 करोड़ ही कमाई की, जो बाकी दिनों के मुकाबले बेहद कम है। वहीं, ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 7) की टोटल कमाई 368.38 करोड़ की रही। आने वाले दिनों में फिल्म जल्द 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के पार पहुंची Jawan
वहीं अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कमाई की बात की जाए तो, फिल्म ने 6 दिनों में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साइथ डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी ‘जवान’ (Jawan) ने अपनी रिलीज के हफ्ते में ही धांसू कमाई के वो आंकड़े पार किए हैं, जिनको बाकी फिल्में रिलीज के हफ्तों में पूरा करती हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines