Shah Rukh Khan Jawan In New Parliament: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है, जिसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार कमाई से लगाया जा सकता है। फिल्म ने अपनी रिलीज के चार दिनों के अंदर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद अब फिल्म अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में खुद की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 400 करोड़ की राह पर निकल चुकी है। इसी बीच खबर है कि सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) के बाद अब नए संसद भवन में ‘जवान’ की स्क्रीनिंग होने जा रही है।
इस खबर (Jawan In New Parliament) के सामने आने के बाद फैंस की खुशी का कोई ठीकाना नहीं है। हालांकि, अभी इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस बात का जिक्र संसद में विपक्षी पार्टी के नेता जयराम रमेश ने किया है।
यह भी पढ़ें: Jawan से भिड़ने को तैयार हैं ये बड़ी फिल्में, क्या तोड़ पाएंगी Shah Rukh Khan की फिल्म के रिकॉर्ड?
विपक्ष नेता ने Jawan की स्क्रीनिंग की रखी मांग
सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की नए संसद भवन में 25 अगस्त को स्क्रीनिंग हुई थी। इसके बाद अब शनिवार को विपक्षी पार्टी के नेता जयराम रमेश ने केंद्र को चुनौती देते हुए कहा कि ”गदर 2′ की स्क्रीनिंग के बाद अब सरकार को ‘जवान’ भी दिखानी चाहिए’। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘नए संसद भवन में कुछ दिन पहले गदर-2 दिखाया गया था। क्या मोदी सरकार में जवान की भी स्क्रीनिंग कराने की हिम्मत है?’।
Jawan ने चार दिनों पर तोड़ा ‘Pathaan’ और ‘Gadar 2’ का रिकॉर्ड
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म ने चार दिनों के अंदर 288 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते 500 करोड़ पार कर सकती है। फिल्म ने कमाई के मामले में ‘पठान’ और ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines