Shah Rukh Khan Jawan New Song: बॉलीवुड के बादशाद यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म अगले महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बनीं ‘जवान’ में साउथ एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) भी अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ ही इस फिल्म में SRK के साथ फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) में नजर आ चुकी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी कैमियो हैं।
फैंस लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर (Jawan Trailer) के रिलीज होने का वेट कर रहे थे। इसी बीच फिल्म का एक और नया गाना ‘Not Ramaiya Vastavaiya’ रिलीज होने वाला है, जिसका एक्टर ने एक टीजर रिलीज किया है। गाने के बारे में जानकारी देते हुए एक्टर ने बताया कि गाना कल रिलीज होने वाला है।
यह भी पढ़ें: KBC 15: हॉट सीट पर बैठे ‘धर्मेंद्र’ की अमिताभ बच्चन ने की खिंचाई, पूछा – पिता ने क्यों रखा ऐसा नाम?
इस दिन रिली होगा Jawan का नया गाना
हाल में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने अपने इंस्टाग्राम पर नए गाने ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ (Not Ramaiya Vastavaiya) का टीजर जारी किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘ये ‘नॉट रमैया वस्तावैया’। मेरे दोनों बाएं पैरों को सहारा देने के लिए वैभवी मर्चेंट को धन्यवाद देना चाहता हूं और प्रतिभाशाली अनिरुद्ध को भी’।
बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया Jawan का ट्रेलर?
वहीं, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के ट्रेलर को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फैंस लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाली है। इसी बीच रिपोर्ट्स की माने तो अपनी फिल्म की रिलीज से 6 दिन पहले यानी 1 सितंबर को शाहरुख खान फिल्म की प्रमोशन करने के लिए दुबई जाएंगे।
इसका प्रोग्राम अल हब्तूर शहर के पॉश 5 स्टार होटल के क्लब में किया जाएगा। साथ ही बताया जा रहा है कि इसी दौरान फिल्म के ट्रेल को लॉन्च किया जा सकता है, जिसको बुर्ज खलीफा में दिखाया जाएगा। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines