बॉलीवुड के रोमांस किंग बनने से पहले, शाहरुख खान ने टीवी शोज फौजी और सर्कस के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाई थी। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘देवदास’,’कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों से उन्होंने सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया। Magic Moments यूट्यूब चैनल पर एक बातचीत में नवजोत सिंह सिद्धू ने एक पुरानी याद साझा की, जब उन्होंने शाहरुख को बॉलीवुड में जाने से पहले चेतावनी दी थी, और शाहरुख ने उन्हें क्या जवाब दिया था ये भी बताया।
सिद्धू ने बताया कि एक क्रिकेट मैच के बाद लखनऊ में उनकी मुलाकात शाहरुख से हुई थी। शाहरुख तब उनके फैन थे और उनसे मिलने आए थे। लेकिन सिद्धू ने बताया कि वह खुद शाहरुख को टीवी पर फौजी और सर्कस में देखकर उनके फैन बन गए थे। जब कपिल देव ने सिद्धू से पूछा कि ये शाहरुख कौन हैं, तो सिद्धू ने कहा था, “ये बहुत बड़ा स्टार है।”
शाहरुख को दी थी बॉलीवुड में न जाने की सलाह
सिद्धू ने बताया कि उन्होंने शाहरुख से पूछा कि वह आगे क्या करने वाले हैं। जब शाहरुख ने कहा कि वह बॉलीवुड जाना चाहते हैं, तो सिद्धू ने उन्हें टोका और कहा, “तू पागल हो गया है क्या?” उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर या परिवार के सपोर्ट के टिकना मुश्किल है, और शाहरुख के माता-पिता उस वक्त नहीं थे। सिद्धू ने कहा, “वहां बहुत टफ कॉम्पिटिशन है, वहां लोग तुझे ब्रेकफास्ट में सॉसेज की तरह खा जाएंगे।”
शाहरुख खान का जवाब
इसके जवाब में शाहरुख ने बहुत शांत अंदाज में कहा, “सिद्धू साहब, मैं किसी से मुकाबला नहीं करता, मैं खुद से मुकाबला करता हूं।” सिद्धू ने बताया कि शाहरुख उस वक्त भी बहुत विनम्र और आत्मविश्वासी थे, और आज भी वैसे ही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अभिषेक बच्चन ने एक बार कहा था, SRK अकेले ऐसे इंसान हैं जिन्हें कोई इनसिक्योरिटी नहीं है। ये आत्मविश्वास केवल उसी इंसान में हो सकता है जो जानता है कि वह किसी पहाड़ जैसा मजबूत है।
शाहरुख की आने वाली फिल्म
शाहरुख ने पठान के साथ सिनेमा में वापसी की थी, जिसने ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। उसके बाद जवान और डंकी भी सुपरहिट रही। अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म किंग पर काम कर रहे हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी, और उनके साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी होंगे।
ये भी पढ़ें- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को कितनी मिलती है फीस? इंडस्ट्री के हाल पर एक्टर्स का खुलासा
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
16 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines