Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान जितने मशहूर हैं, उतना ही पॉपुलर है उनका बंगला ‘मन्नत’। कोई त्योहार हो या फिर शाहरुख खान का जन्मदिन, फैंस की भीड़ मन्नत के बाहर देखने को मिलती है। जब लोग मुंबई घूमने जाते हैं, तब भी मन्नत के बाहर एक चक्कर जरूर लगाते हैं ताकि उन्हें शाहरुख खान की झलक देखने को मिल जाए। अब इन्ही फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान अब अपने परिवार के साथ मन्नत छोड़ कहीं और शिफ्ट होने वाले हैं।
मन्नत छोड़ किराए के फ्लैट में शिफ्ट होंगे शाहरुख खान
ये पढ़कर कई फैंस को झटका लगा होगा कि शाहरुख खान अब मन्नत छोड़कर जा रहे हैं। इससे भी ज्यादा हैरानी तो तब होगी, जब आपको पता चलेगा कि शाहरुख खान अब अपने परिवार के साथ ये आलीशान बंगला छोड़कर किराए के घर पर रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि खान फैमिली पाली हिल एरिया में शिफ्ट होने वाले हैं और एक्टर ने वाशु भगनानी (Vashu Bhagnani) के लग्जरी अपार्टमेंट के 4 फ्लोर भी रेंट पर ले लिए हैं। Puja Casa बिल्डिंग में ये लग्जरी अपार्टमेंट हैं।
एक महीने का किराया उड़ा देगा होश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर फ्लोर पर एक फ्लैट है, लेकिन ये मन्नत जितना बड़ा नहीं है। फिर भी यहां उनकी सुरक्षा और बाकी स्टाफ के लिए काफी जगह है। इन फ्लैट्स के लिए शाहरुख खान एक महीने के करीब 24 लाख रुपये किराए के तौर पर देंगे। आपको बता दें, शाह रुख खान ने हमेशा के लिए मन्नत नहीं छोड़ा है बल्कि वो टेम्पररी तौर पर शिफ्ट हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Varun Sood की जिंदगी में प्यार ने फिर दी दस्तक? Sidharth Shukla की को-स्टार संग उड़ी डेटिंग रूमर्स
क्या है शाहरुख खान का परिवार संग मन्नत छोड़ने का कारण?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन्नत में कुछ रेनोवेशन होना है और एक्सटेंशन का काम भी किया जाना है। ये सभी काम मई 2025 से शुरू होंगे और करीब 2 साल तक चलेंगे। ऐसे में जब तक मन्नत में कुछ रेनोवेशन का काम होता है तो खान फैमिली को कहीं और शिफ्ट होना होगा। जैसे ही मन्नत तैयार हो जाएगा, तो शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चों के साथ यहां वापस लौट आएंगे।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines