'अकल्पनीय...', रिलीज के पहले ही हफ्ते में Jawan ने रचा इतिहास; SRK के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना 'मुश्किल ही नहीं नामुमकिन' है

Shah Rukh Khan Jawan Record

Shah Rukh Khan Jawan Record

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Jawan Record: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिनों के अंदर ही 200 से 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर रिकॉर्ड कायम किया था। खास बात ये है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 80 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद वो बॉलीवुडी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा ‘जवान’ ने 3 से 4 दिनों के अंदर 300 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार किया था।

इसके बाद अब फिल्म हफ्ते भर में 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जिसको फिल्म एक दो दिन के कलेक्शन में आसानी से पार कर जाएगी। इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी धांसू कमाई कर ली है। खास बात ये है कि ‘जवान’ (Shah Rukh Khan Jawan Record) ने 7 महीने पहले रिलीज हुई अपनी ही ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन

पहले ही हफ्ते में 300 करोड़ के पार पहुंची Jawan

7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में वो कर दिखाया है, जो किसी भी फिल्म को करने में दो से तीन हफ्ते का समय लगता है। रिलीज के 1 हफ्ते के अंदर ‘जवान’ 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर 400 के करीब पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

गुरुवार को ‘जवान’ को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया था, जिसमे से हिंदी वर्जम ने 65.50 करोड़, दूसरे दिन 46.23 करोड़, तीसरे दिन 68.72 करोड़, चौथे दिन 71.63 करोड़, पांचवे दिन 30.50 करोड़ और छठे दिन 24 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का टोटस कलेक्शन 306.58 करोड़ रहा।

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड भी रिकॉर्ड कायम कर रही Jawan 

साउथ सुपर डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी ‘जवान’ में शाहरुख के अलावा साउथ सुपरस्टार्स नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कैमियो भी है। बता दें कि ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन बटोर लिया है, जबिक SRK की ‘पठान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1026 करोड़ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ