Shah Rukh Khan Earning From Jawan Pathan: साल 2019 में फिल्म ‘जीरो’ (Zero) के चार साल बाद शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू एंट्री मारते हुए इस साल जनवरी 2023 में ‘पठान’ (Pathaan) रिलीज की थी, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। SRK की फिल्म ‘पठान’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 511.70 करोड़ की कमाई की, जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1026 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आई थीं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। 7 महीने बाद शाहरुख खान ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धांसू एंट्री मारी।
साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशन एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिनेस 12 दिनों के अंदर 493.63 करोड़ की कमाई की।
यह भी पढ़ें: ‘थिएटर में देखनी है Jawan…’, वेंटिलेटर लेकर सिनेमा हॉल पहुंचा Shah Rukh Khan का जबरा फैन; वायरल हुआ VIDEO
Jawan जल्द पार करेगी 500 का आंकड़ा
वहीं SRK की ‘जवान’ मंगलवार की कमाई में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 858.68 करोड़ की कमाई कर ली है, जो आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं अगर इन दोनों फिल्मों के हिसाब से देखा जाए तो शाहरुख खान ने एक ही साल में दो बड़ी फिल्मों से करोड़ों को बटोर लिए हैं, जो किसी को भी शॉक कर सकते हैं। शाहरुख पहले एक स्टार हैं, जिन्होंने एक ही साल में दो बड़ी ओपनिंग फिल्में दी हैं।
एक साल में Shah Rukh Khan ने इतनी कर ली कमाई
ऐसे में अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Earning) की एक साल के अंदर कमाई की बात करें तो, साल 2023 में केवल दो बड़ी रिलीज से शाहरुख खान ने कुल 1023.40 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है। इससे पहले साल 2019 में रिलीज हुई ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही थी, जिसके बाद साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इसी साल SRK की ‘डंकी’ (Dunky) भी रिलीज हो सकती है। (Shah Rukh Khan Earning From Jawan Pathan)
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
13 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
14 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines