Shah Rukh Khan Dunki: ‘3 इडियट्स’, ‘संजू’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में एक साथ कई स्टार्स नजर आने वाले हैं, जिनमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जैसे कई बड़े कलाकार पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ‘डंकी’ इस साल की शाहरुख की तीसरी फिल्म है।
इससे पहले जनवरी में उनकी ‘पठान’ (Pathaan) और दूसरी सितंबर में रिलीज हुई ‘जवान’ (Jawan) थी। वहीं, अब इस साल के आखिर में SRK ‘डंकी’ में नजर आ रहे हैं। हाल में फिल्म का ‘ड्रॉप 4’ रिलीज किया गया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी शाहरुख और उनके चार दोस्तों के ईद-गिर्द घूमती है, जो लंदन जाना चाहते हैं, जिनके सपने को शाहरुख पूरा करने की कोशिश करते हैं।
रिलीज से पहले Dunki ने तोड़ा यह रिकॉर्ड
इसी बीच शाहरुख की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस 283 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘एनिमल’ और साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की ‘सालार’ (Salaar) को मात दे रही है। दरअसल, शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ऐसा बवाल काटा कि बाकी फिल्म के ट्रेलर को व्यूज के मामले में पीछे छोड़ दिया।
जी हां.. शाहरुख की ‘डंकी’ के इस ट्रेलर पर अब तक 62 मिलियल आ चुके हैं, लेकिन 24 घंटे के अंदर ट्रेलर ने 57.40 मिलियन बटोर लिए थे, जो अब कर किसी भी हिंदी फिल्म के ट्रेलर नहीं बटोर पाया था। जबकि, प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के ट्रेलर ने 24 घंटे के अंदर 53.75 मिलियन व्यूज बटोरे थे और रणबीर की ‘एनिमल’ के ट्रेलर ने 50.60 मिलियन व्यूज।
यह भी पढ़ें: Animal के लिए Rashmika से पहले इस एक्ट्रेस को मिला था ऑफर, Ranbir संग बेड पर देतीं बोल्ड सीन
Dunki और Salaar के बीच होगा क्लैश
बता दें कि इस साल 2023 के आखिरी महीने दिसंबर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगी, जिसमें एक शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ शामिल है। ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज होगी तो वहीं, ‘सालार’ 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फैंस को भी इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह है कि कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के झंडे गाड़ती है।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
24 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines