Dilwale Dulhania Le Jayenge Actress: बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपने मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर किंग खान के फैंस भी बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, लेकिन आज हम ‘डंकी’ के बारे में नहीं, बल्कि उनकी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge) में नजर आने वाली एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं।
इस फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल (Kajol), पूजा रूपारेल, अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, मंदिरा बेदी, परमीत सेठी और सतीश शाह जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। कमाल की बात ये है कि महज 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 455 करोड़ की कमाई की थी और फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 524 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी नहीं चला एक्ट्रेस का करियर
भले ही ये फिल्म शाहरुख खान और काजोल के लिए ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के बाद दोनों की झोली में भर-भर कर फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे। इसके साथ ही फिल्म में नजर आने वाले बाकी स्टार्स के करियर को भी नहीं पहचान और ऊंचाई मिली, लेकिन फिल्म में एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिसका करियर इस फिल्म की अपार सफलता के बाद भी आगे नहीं बढ़ पाया। वो एक्ट्रेस थीं पूजा रूपारेल (Pooja Ruparel), जिन्होंने फिल्म में काजोल की छोटी बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था।
Pooja Ruparel का करियर
DDLJ में ‘छुटकी’ का किरदार निभाने वाली पूजा रूपरेल अब भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी वो मासूमियत और किरदार लोग भूला नहीं पाए हैं। पूजा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1993 में आई जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की फिल्म ‘किंग अंकल’ (King Uncle) से की थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस शाहरुख और काजोल की फिल्म ‘डीडीएलजे’ में नजर आईं। हालांकि, आज के समय में एक्ट्रेस स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर नजर आती हैं। (Dilwale Dulhania Le Jayenge Actress)
https://youtu.be/IaVbpqruk3c?si=pyZQRbwnVALuYXG3
DDLJ का एक्ट्रेस के करियर पर पड़ा बुरा असर
अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का बी खुलासा किया था कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge) में भले ही उनका किरदार छोटा था और काफी पसंद किया गया था, लेकिन इन किरदार ने उनके करियर को नुकसान भी बहुत पहुंचाया। एक्ट्रेस ने बाया था, ‘इस फिल्म में काम करना मेरे करियर के लिए बहुत भारी पड़ा। मुझे लगता है इस फिल्म में मैंने कुछ ज्यादा ही अच्छा काम कर दिया था जो मेरे किरदार को देश विदेश में इतना पसंद किया गया कि मुझे नुकसान भी भुगतना पड़ा। मैं जहां भी काम के लिए गई वहां मुझे ये ही सुनने को मिला कि आपका फेस बहुत नॉन है, जिस वजह से मुझे कभी काम ही नहीं मिला’।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines