Shahrukh Khan Jawan Trailer Twitter Reaction: ‘जवान’ शब्द आज सबकी जुबान पर चढा हुआ है क्योंकि कुछ देर पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर जो रिलीज हो गया है। जवान के ट्रेलर में शाहरुख खान के अलग-अलग लुक्स के साथ उनकी जबरदस्त एक्टिंग की भी तारीफें हो रही हैं। एक्टर ने जिस तरह से डायलॉग मारे हैं फिल्म का हिट होना तो पक्का है। फैंस के बीच जवान का क्रेज दिखाई दे रहा है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए ये फिल्म एकदम तैयार हैं।
ट्रेलर को मिले इतने मिलियन व्यूज
फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ गई है। बता दें, ‘जवान’ एटली के डायरेक्शन में बनी है। साथ ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। Red Chillies Entertainment के बैनर तले बनी ये फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। शाहरुख खान और नयनतारा की मच अवेटेड फिल्म जवान के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। आते ही कुछ ही घंटो में जवान के ट्रेलर ने करीब 5 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं।
ट्रेंड कर रहा ‘जवान’ का ट्रेलर
ट्रेलर पर आए रिएक्शन की बात करें तो SRK के फैंस ने इस ट्रेलर पर अपना प्यार लुटाया है। ट्रेलर में शाहरुख खान के डेयरिंग लुक से लेकर उनके रोमांटिक सिन ताक सा पसंद किए जा रहे हैं। ये ट्रेलर्स लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहा। साथ ही विजय सेतुपति भी काली के रुप में पसंद किए जा रहे हैं। लोगों के रिएक्शन देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पर जो मेहनत हुई है वो सफल रही। सोशल मीडिया पर जवान का ट्रेलर फिलहाल ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेलर ने हर तरफ झंडे गाड़ दिए।
ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शन
आइए देखते हैं कि शाहरुख खान के फैंस का फिल्म जवान के ट्रेलर पर क्या कहना है। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, “ये दृश्य थिएटर को स्टेडियम में बदल देगा!! मास मतलब शाहरुख खान!!”
https://twitter.com/iWorshipSRK/status/1697136936320913509?s=20
तो एक ने लिखा, “जिस राक्षस के बारे में हर कोई बात कर रहा था वो अपना परिचय देने के लिए आ गया है। शाहरुख खान नकारात्मक भूमिकाओं को फिर से परिभाषित करने जा रहे हैं, जैसा कि उन्होंने रोमांस के साथ किया था। वो आपके पास के सिनेमाघरों में 07/09/2023 को समय पर उपस्थित होंगे।”
https://twitter.com/iSoldier___/status/1697155927445790783?s=20
ट्रेलर को देख एक यूजर ने लिखा, “पुलिस वाले के रूप में शाहरुख खान सभी चुलबुल और बुलबुलों को जगह दिखाएंगे। #JawanTrailer”
https://twitter.com/amanaggar02/status/1697135761295016117?s=20
एक ट्वीट आया, “बॉक्स ऑफिस रैम्पेज मोड पर होगा धमाकेदार ट्रेलर।” कुछ इसी तरह से सभी लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जिस तरह से सभी को ट्रेलर पसंद आ रहा है उसे देखकर यही लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड देगी। ऐसे में फैंस अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines