रिलीज से पहले ही 'ShahRukh Khan' ने कर ली इतने करोड़ की कमाई, अमेरिका में होंगे Jawan
Edited By News24 हिंदी

Image Credit Google
Edited By News24 हिंदी

Image Credit Google
Jawan Pre-Release Collection : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज भी लाखों दिलों की धड़कन बने हुए हैं। एक्टर की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। शाहरुख खान जब भी बड़े पर्दे पर नजर आते हैं तो फैंस की चांदी हो जाती है। ऐसे में उनके चाहने वालें अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। सभी का मानना है कि ये फिल्म ‘पठान’ से बड़ी हिट साबित होगी। इसी बीच ‘जवान’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : 35 National Awards जीतकर इस शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, Amitabh Bachchan और Kangana Ranaut भी रह गए इनसे पीछे!
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे काफी मुनाफा हो चुका है। ये फिल्म रिलीज से पहले ही नए रिकॉर्ड सेट करती नजर आ रही है। दरअसल, ‘जवान’ का क्रेज विदेशी बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। रिलीज से पहले ही जवान ने अमेरिका में धाक जमा ली है। एडवांस बुकिंग के मामले में जवान काफी आगे निकल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने अभी से ही 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

आपको बात दें, रिलीज से करीब 3 हफ्ते पहले एडवांस बुकिंग करना मेकर्स का काफी अच्छा प्लान साबित हो रहा है। शाहरुख की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाते हुए मेकर्स ने यूएस, यूके, और मिडिल ईस्ट में भारी कमाई कर ली है। सोचिए अगर रिलीज से पहले ही फिल्म करोड़ों की कमाई करने में कामयाब हो गई है, तो रिलीज के बाद तो धमाका ही हो जाएगा। वैसे अभी तक इंडिया में शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू नहीं की गई है।
#Jawan advance bookings are off to a SUPERB start in USA🇺🇸
CROSSES 10K ticket milestone & ₹1.5 cr gross.
Advance sales – $183,791 [₹1.52 cr]
Locations – 407
Shows – 1777
Tickets – 11880||#ShahRukhKhan || pic.twitter.com/Cj15mHZQyz
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) August 25, 2023
अमेरिका में ‘जवान’ के करीब 1600 शोज दिखाए जाएंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में ‘जवान’ की अभी तक लगभग 9700 टिकटें बुक हो चुकी हैं। इसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘जवान’ की कमाई 1 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। 9200 टिकटें हिंदी की, 360 तेलुगू और 200 टिकटें तमिल की अब बेकी जा चुकी हैं। बात अगर फिल्म के बजट की करें तो ‘जवान’ 300 करोड़ के बजट में बनाई गई है। अभी एडवांस बुकिंग का क्रेज देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म आसानी से नए रिकॉर्ड सेट करने में कामयाब हो जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: