शाहरुख खान की ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी तीन हिट फिल्मों ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। अब उनके फैन्स उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ का इंतजार कर रहे हैं। पहले सौरभ शुक्ला ने बताया था कि वो इस फिल्म में हैं और अब जयदीप अहलावत ने भी लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।
जयदीप अहलावत को कैसे मिली ‘किंग’
जयदीप ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि SRK सर इस फिल्म को काफी वक्त से प्लान कर रहे थे, जैसा मुझे पता चला, लेकिन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद शायद थोड़ा हिचकिचा रहे थे, क्योंकि रोल छोटा था और मैं अभी-अभी ‘ज्वेल थीफ’ में लीड निगेटिव रोल कर चुका था। फिर शाहरुख सर ने कहा कि वो खुद बात करेंगे। अब उनकी बात कौन मना कर सकता है।
शाहरुख खान के साथ रिश्ते पर बोले जयदीप
जयदीप ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे वो बहुत पसंद हैं। अब तक उनसे पांच-सात बार मिलना हुआ है, पहली बार फिल्म ‘रईस’ के सेट पर मिला था जहां हमने चार-पांच दिन साथ में शूट किया था। उसके बाद भी जब भी उनसे मुलाकात हुई, उन्होंने हमेशा ऐसा महसूस कराया कि मैं उनके सबसे करीब हूं। वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं। उनमें कई खास बातें हैं। हर बार उन्होंने मुझे अहमियत दी है।
जयदीप का पिछला काम
जयदीप अहलावत हाल ही में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए थे जिसमें सैफ अली खान भी थे। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था और उनके डांस की भी काफी तारीफ हुई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
फिल्म ‘किंग’ के बारे में
‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अनिल कपूर भी होंगे, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग जारी है और रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- ‘उन फिल्मों को चुना…’, Amitabh Bachchan ने की अभिषेक की तारीफ, बेटे के लिए लिखा इमोशनल नोट
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines