हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कितना आता है Shah Rukh Khan के घर का बिजली बिल? एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों बने हुए हैं। तो वहीं, शाहरुख एक और खास वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, एक फैंस ने शाहरुख खान से उनके घर ‘मन्नत’ में आने वाले बिजली बिल को लेकर सवाल किया तो किंग खान ने भी मजेदार अंदाज में यूजर्स को जवाब दिया। दरअसल, पठान के बाद शाहरुख जवान में नजर आने वाले हैं। अगले महीने 7 सितम्बर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख भले ही अभी जवान का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए #ASkSRK सेशन जरूर कर रहे हैं।

फैंस ने Shah Rukh Khan से पूछा अनोखा सवाल

बीते दिन गुरुवार को भी शाहरुख ने कुछ देर के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर ये सेसन रखा था। जहां वो फैंस के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नजर आए। इस दौरान कई लोग उनसे उनकी फिल्म को लेकर सवाल पूछते दिखे तो इन्हीं में से एक यूजर ने शाहरुख से उनके बंगले ‘मन्नत’ में आने वाले बिजली बिल के बारे में पूछा। यूजर ने किंग खान से सवाल किया, ”आपके घर का बिजली का बिल हर महीने कितना आता है।”

यह भी पढ़ेंः रिलीज के कुछ देर बाद ही ऑनलाइन लीक हुई ‘GADAR 2’, हो सकता है तगड़ा नुकसान

किंग खान ने दिया जवाब

फैंस के पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए किंग खान ने कहा कि, हमारे घर में प्यार का नूर फैला हुआ है। उसी से रोशनी होती है… बिल नहीं आता।” अब, शाहरुख ने जिस अंदाज में फैंस के सवाल का जवाब दिया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

कितना आता है ‘मन्नत’ का बिजली बिल?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख की महलनुमा घर ‘मन्नत’ की हर महीने का बिजली का बिल करीब 43 लाख रुपये आता है। हालांकि, इस खबर में कितनी सचाई है ये तो किंग खान ही बता सकते हैं। फिलहाल शाहरुख अपनी अपकमिंग मूवी जवान को लेकर सुर्खियों में हैं और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें