Jawan Shah Rukh Khan Fees Hike Details: इन दिनों बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काफी डिमांड में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज हुई है जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रिलीज के 6 दिन के अंदर फिल्म ने 600 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म का क्रेज अभी भी फैंस पर चढ़ा हुआ है। जवान को देखने वालों की सिनेमाघरों के बाहर लाइने लगी हुई हैं। वहीं, फिल्म के ब्लॉकबस्टर हिट होते ही शाहरुख खान की फीस (Shah Rukh Khan Fees) बढ़ने की खबर सामने आई है।
SRK अब फिल्म के लिए लूटेंगे मोटी रकम
बता दें, शाहरुख खान की पठान (Pathan) और जवान दोनों ही जबरदस्त हिट साबित हुईं। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि SRK ने लगातार 2 हिट देने के बाद अपनी फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। अब उनकी फीस कितनी होगी ये जानकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। शाहरुख खान अब अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए कोई छोटी-मोटी रकम चार्ज नहीं करने वाले। उनकी फीस अब बढ़कर आसमान छू गई है। यानी अब उन्हें अफोर्ड कर पाना किसी भी प्रोड्यूसर के लिए मुश्किल हो जाएगा।
Image Credit: Google
डंकी के लिए कितने करोड़ चार्ज करेंगे SRK?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अपनी अगली फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) और आगे के प्रोजेक्ट्स के लिए शाहरुख खान भारी रकम चार्ज करने वाले हैं। दरअसल, अब शाहरुख फिल्म ‘डंकी’ के लिए 100 करोड़ रुपये लेने वाले हैं। 100 करोड़ सुनकर आपको भी झटका लगा होगा लेकिन बात सिर्फ 100 करोड़ तक ही सिमित नहीं है। इसके अलावा एक्टर फिल्म का प्रॉफिट भी शेयर करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख अब डंकी के लिए 100 करोड़ रुपये के साथ फिल्म का 60% प्रॉफिट भी शेयर करेंगे।
खबर में है कितनी सच्चाई?
वहीं, बात अगर शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की करें तो इस फिल्म को राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) डायरेक्ट करने वाले हैं। इसमें शाहरुख के अपोजिट एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) लीड रोल में नजर आएंगी। पहली बार ये दोनों स्टार्स स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें कई इमोशन्स भी नजर आएंगे। लेकिन बता दें, अभी तक शाहरुख खान की फीस हाइक को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इन दावों में कितनी सच्चाई है इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
13 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
14 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
16 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines