Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जितने मशहूर हैं, उतना ही पॉपुलर है उनका आशियाना ‘मन्नत’। जब भी शाहरुख का कोई फैन मुंबई जाता है, तो उसके लिए मन्नत के दर्शक करना तो जरूरी है। लेकिन अब इस मन्नत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब शाहरुख खान का मन्नत पहले से भी बड़ा और ज्यादा आलीशान हो सकता है। एक्टर अब इसमें कुछ बदलाव करने की तैयारी में हैं। करोड़ों खर्च कर वो इस बंगले को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देंगे।
मन्नत में बनेंगी 2 और मंजिलें?
दरअसल, अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान अपने बंगले मन्नत में दो नई मंजिलें बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे इस बंगले में पहले से ही 2 बेसमेंट, 1 ग्राउंड फ्लोर और 6 मंजिलें हैं। वहीं, अब रिपोर्ट्स का कहना है कि एक्टर इस घर में 2 और मंजिलें बनाना चाहते हैं और इसके लिए उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने Maharashtra Coastal Zone Management Authority (MCZMA) के सामने एक एप्लीकेशन फाइल की है।
गौरी खान ने दायर किया आवेदन
गौरी खान ने आवेदन किया है कि जिस घर में वो रह रही हैं उसमें उन्हें दो और मंजिलें जोड़ने की परमिशन दी जाए। उन्होंने अब इसमें 616.02 वर्ग मीटर क्षेत्र जोड़ने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में वो करीब 25 करोड़ खर्च कर सकते हैं। बुधवार को गौरी खान के इस आवेदन पर प्रधान सचिव प्रवीण दराडे की अध्यक्षता वाली समिति फैसला करेगी। ये एप्लीकेशन 9 नवंबर को फाइल की गई थी। अगर अब शाहरुख और गौरी को मंजूरी मिलती है, तो वो 2 फ्लोर और जोड़कर मन्नत को और भी ग्रैंड बना देंगे।
यह भी पढ़ें: Ranveer-Deepika ने स्पेशल अंदाज में मनाया बेटी ‘दुआ’ का 3 मंथ बर्थडे, दादी ने दी कुर्बानी तो हुई वाह-वाह!
शाहरुख ने कब खरीदा था मन्नत?
आपको बता दें, शाहरुख खान ने साल 2001 में इस घर को खरीदा था। अब वो अपने हर बर्थडे और ईद पर मन्नत की बालकनी में खड़े होकर फैंस से मिलने आते हैं और उन्हें दर्शन देकर उनसे बदले में प्यार बटोरते हैं। शाहरुख खान का मन्नत मुंबई में टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। फैंस इसे बाहर से देखकर ही खुश हो जाते हैं और शाहरुख की झलक पाने का इंतजार करते हैं। अंदर से मन्नत की कई तस्वीरें भी इंटरनेट पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines